दूल्हा लंगड़ाकर चल रहा था तो दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार, बारात लौटाई

ग्वालियर.शादी में बारात आई, दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। जैसे ही फेरे लेने का समय आया तो दूल्हा लंगड़ाकर चलता दिखाई दिया। यह देखकर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। दुल्हन का कहना था कि इसी कारण शादी के पहले उसे लड़के से नहीं मिलने दिया गया। वहीं दूल्हे का कहना है कि शादी में कुछ मारपीट हो गई थी, जिसके कारण यह बारात लौटाई जा रही है। यह है मामला……दूल्हा लंगड़ाकर चल रहा था तो दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार, बारात लौटाई

-जनकगंज इलाके में निंबा की खोह में कल्याण परिहार रहते हैं। एक साल पहले उनकी बेटी पिंकी की शादी ग्वालियर के ही नारायण विहार में रहने वाले किशन परिहार से तय हुई थी। किशन के पिता सुरेश करीब 150 बाराती लेकर 4 नवंबर को शादी करने आए।

-शादी का इंतजाम कल्याण परिहार ने अपने घर के पास ही किया था। बारात का उन्होंने स्वागत किया। इसके बाद स्टेज पर वरमाला का प्रोग्राम भी हुआ। मेहमानों ने दावत में खाना खाया।

दूल्हे को लंगड़ाते देखा तो शादी से मना किया
-देर रात को जब फेरे लेने का समय आया तो पिंकी को दूल्हा बना किशन लंगड़ाता हुआ दिखाई दिया। उसने गौर से देखा तो वह लंगड़ाकर ही चल रहा था।
-यह देखकर पिंकी नाराज हो गई और मंडप में खड़े होकर बोली, मुझे इस लड़के से शादी नहीं करनीं। यह सुनकर वहां मेहमान सहित सभी लोग हैरान रह गए।
-इसी बीच लड़के वालों ने बंदूकें भी निकालकर हवा में फायर भी कर दिया। पिंकी ने कहा कि उसे तो बताया गया कि लड़का अच्छा है, लेकिन वह तो लंगड़ाकर चल रहा है।
-दुल्हन की मां गुड्डी परिहार का कहना था कि किशन से उनकी बेटी की सगाई एक साल पहले हुई थी और उस समय लड़के को कुर्सी पर बैठा दिखाया था।

पिंकी ने बताया कि उसने किशन से मिलने की इच्छा जाहिर की तो उसके परिजनों ने नहीं दिखाया। उसे तो यही लग रहा है कि सगाई के समय दूसरे लड़के को दिखाया गया था।

ये भी पढ़ें: MP में दुष्कर्मियों को मिलेगी फांसी की सजा, विधानसभा में पास हुआ विधेयक

बिना दुल्हन के लौटी बारात
-अंत में बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। बाद में पिंकी और उसके परिजनों ने जनकगंज थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी।

-इस बीच लड़के किशन ने कहा कि शादी में मारपीट होने के कारण शादी से इनकार किया है और लड़की तो तैयार है, लेकिन उसके परिजन रोक रहे हैं।

-फिलहाल यह मामला पुलिस के पास है और इसकी जांच की जा रही है। लड़की वाले शादी के खर्च की गई रकम को मांग रहे हैं।

Back to top button