दूध में मिलाकर ये… चीज़ तो मजबूत होगी हड्डियां और नींद आएगी भरपूर

आज नैशनल मिल्ड डे है। अमूल कॉर्पोरेशन को शुरू करने वाले वर्गिस कुर्रियन का जन्मदिन। दूध को लेकर उन्होंने जो आंदोलन चलाया था वो अनूठा था। उसके कारण भारत के कई हिस्सों में दूध पहुंच पाया। कैल्शियम से भरपूर दूध हमारी हेल्‍थ के लिए बहुत अच्‍छा माना जाता है।

इसलिए हमारे बुजुर्ग हमें रोजाना दूध पीने के लिए कहते हैं। लेकिन कुछ लोग दूध का बहुत ज्‍यादा फायदा  लेने के लिए इसमें हल्‍दी, तुलसी, इलायची या बादाम मिलाकर पीते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी चीज लेकर आए हैं जिसे दूध में मिलाकर पीने से दूध के गुण कई गुणा बढ़ जाते हैं

और इसे पीने से आप बुढ़ापे तक पूरी तरह से हेल्‍दी रह सकती हैं। आपको बता दें कि हम गोंद कतीरा की बाद कर रहे हैं। जो प्रोटीन, मिनरल्‍स से भरपूर होता है और दूध कैल्शियम और विटामिन्‍स से भरपूर होता है और अगर इन दोनों चीजों को मिलाकर दिया जाए तो फायदे तीन गुणा बढ़ जाते हैं।

इसे बारे में मुझे मेरी मां ने बताया है। वह रोजाना दूध में इसे मिलाकर पीती हैं। कुछ दिन दूध में गोंद कतीरा मिलाकर पीने से ही उनको खुद में बहुत बदलाव महसूस हुआ। उनका हडि्डयों में होने वाला दर्द कम हो गया, वह अब थकावट भी कम महसूस करती हैं और नींद कम आने की परेशानी भी दूर हो गई। साथ ही साथ उनका डाइजेशन सिस्‍टम भी पहले से दुरुस्‍त हो गया। आइए गोंद-कतीरा दूध में मिलाकर पीने के कुछ हेल्‍थ बेनिफिट्स के बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

एक उम्र के बाद ज्‍यादातर महिलाओं की बॉडी कैल्शियम की मात्रा बहुत कम हो जाती है जिससे उनकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में महिलाओं को गोंद कतीरा को दूध के साथ लेना चाहिए। इससे बॉडी में कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती है।

अगर आपकी बॉडी में ब्‍लड की कमी हैं तो गोंद कतीरे वाला दूध पीएं। क्‍योंकि इसमें गोंद कतीरा में प्रोटीन तथा फॉलिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है जो बॉडी में होने वाली ब्‍लड की कमी को दूर करता है। और ब्‍लड की कमी दूर होने से बॉडी में होने वाली थकावट भी दूर होती है।

 

Back to top button