दूध और गुड़ का करे ऐसे…सेवन शरीर के लिए होगा लाभकारी

क्या आप जानते है गर्म दूध अैर गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद है, सर्दियों में खासतौर पर इसका सेवन तो अवश्य करना चाहिए। आपको बता दें कि दूध में पाया जाने वाला कैल्शिम तथा प्रोटीन स्वास्थ्य और शरीर के लिए बेहद जरूरी है।

इससे बच्चों का विकास और हड्डियां मजबूत बनेती हैं और ये रोगों से लडऩे के लिए भी बेहद मददगार है। सर्दी के मौसम में गर्म दूध में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर पीने से इसके गुण तथा भी बढ जाते हैं। चलिए बताते हैं इसके लाभों के बारे में.

दूध और गुड़ के फायदे

गर्म दूध में गुड़ मिलाकर पीने से खून साफ होता है। इससे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

दूध में चीनी डालकर पीने से चर्बी बढ़ती है। इसमें चीनी की जगह गुड़ मिलाकर पीने से वजन कंट्रोल होता है। साथ ही आपका मोटापा कम होने लगेगा।

गर्म दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से पेट में दर्द में राहत मिलती है। इससे पेट से जुडी परेशानियां दूर होगी।

रोजाना गुड़ का छोटा-सा टुकड़ा अदरक के साथ खाने से दर्द से आराम मिलता है।

पीरीयड्स आने पर कई औरतों को बहुत दर्द होता है। ऐेसे में गर्म दूध के साथ गुड़ डालकर पीने से दर्द से निजात मिलेगी।

आप दिनभर काम करने के बाद थकावट से परेशान हैं तो दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से थकावट दूर होगी।

Back to top button