दुबई में मनाया गया सर सैयद डे, एएमयू ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन ने किया आयोजन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की ओर से रविवार को दुबई में सर सैयद डे मनाया गया। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दुबई में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह सराहनीय है। विज्ञापन इस मौके पर अलीगढ़ के मेयर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि देश इस समय बहुत गंभीर दौर से गुजर रहा है।
वे देश में एकमात्र मुस्लिम मेयर हैं, इससे स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। आज सब कुछ बदला जा रहा है। नाम और अब पहचान बदलने की कोशिश हो रही है। पत्रकार आरफा खानम ने कहा कि आज ऐसा माहौल हो गया है कि बहुसंख्यकों की मौजूदगी में अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहा है। पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी ने कहा कि देश में बेचैनी पैदा की जा रही है। इस मौके पर अलीगढ़ से दुबई जाकर रहने वाले रूपेश पाठक, एम हसन आदि मौजूद रहे।





