दुनिया में सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स वाले Whatsapp के स्टेटस में अब दिखेगा ये सब..

वैसे तो सोशल मीडिया पर एक दूसरे से जुडने के किए हमारे पास हजारो साधन है तमाम तरह के ऐप्स हैं मगर आपने देखा होगा की ज्यादातर ऐप्स में आपको ढेर सारे विज्ञापन देखते हैं जो कई बार आपको बहुत ही ज्यादा चिड़चिड़ा कर देते हैं। आपको यह भी पता होगा की इस दुनिया में अधिकतर लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं और उन्हे यहाँ पर दिखाये जाने वाले विज्ञापनों को झेलना पड़ता है। अभी तक तो लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे आसान और शायद सबसे बेहतर सोशल प्लैटफ़ार्म Whatsapp किसी भी तरह के विज्ञापन से बचा हुआ था मगर अभी मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार अब आपको यहाँ पर भी विज्ञापन देखने को मिल सकता है।
ऐसा बताया जा रहा है की व्हाट्सऐप के CEO और को-फाउंडर जान कौम के इस्तीफे के बाद Whatsapp पर विज्ञापन दिखाये जाने की चर्चा जोर पकड़ रही है। आपको बता दें की पूरी दुनिया में व्हात्सप्प सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स वाला ऐप है और सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि यहाँ पर सभी एक्टिव लोगों का इंगेजमेंट भी 100 प्रतिशत रहता है और ऐसे में अगर इस प्लैटफ़ार्म पर विज्ञापनदिखाया जाता है की यकीनन उसे बहुत ही जबर्दस्त लाभ मिल सकता है।
एक बार फिर फेसबुक बना उल्लू, ऐसे चुराया 5 करोड़ यूजर्स का डाटा यकीन करना होगा मुश्किल
STATUS के बीच में दिखेगा विज्ञापन
फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की Whatsapp पर विज्ञापन आपको STATUS के बीच में कहीं पर दिखाया जाएगा, अब ये कैसे दिखया जाएगा इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नही मिल सकी है। फिलहाल इसके लिए हमे थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा और इस बीच शायद ऐसा भी हो सकता है की विज्ञापन दिखाने का फैसला ताल भी सकता है।
आपको बता दें की Whatsapp की सेवा आज से करीब 10 वर्ष पहले शुरू हुई थी जिसे बाद ने Facebook ने खरीद लिया था। ऐसे में फिलहाल अभी इसके सभी अधिकार फ़ेसबुक के पास हैं और आपको यह भी बता दें की यहाँ पर विज्ञापन दिखाकर फ़ेसबुक तगड़ी कमाई कर सकता है।





