दुनिया में एक ऐसा देश जहाँ पाए जाते है ‘जिंदा भूत’, इनको छुते ही लोगों का हो जाता है ऐसा हाल…

पश्चिम अफ्रीका का छोटा देश बेनिन को लेकर जो चर्चाएं हैं उसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस जगह के लिए कहा जाता है यहां ‘जिंदा भूत’ रहते हैं। वास्तव में ये ‘जिंदा भूत’ और कोई नहीं बेनिन में रहने वाला एक समुदाय इगुनगुन है। इस समुदाय के लोगों को जिंदा भूत ही कहा जाता है।
इस समुदाय के सदस्यों को लेकर यह मान्यताएं है कि अगर ये किसी व्यक्ति को छू ले तो उसकी मौके पर ही मौत हो जाएगी। इतना ही नहीं उस इगुनगुन सदस्य की भी जिसने छुआ।
इस समुदाय के लोग मुखौटा पहनते हैं और इन्हें रंग-बिरंगे लबादे ओढ़े देखा जा सकता है। उनका चेहरा पूरी तरह ढंका होता है। तभी तो जब ऐसे मुखौटे और लबादे पहने दिखते हैं तो लोगों डर जाते हैं।
पर्यटकों के लिए नासा 2020 तक पूरा करने वाला है ये बड़ा काम, सुनकर नहीं होगा यकीन…
इस समुदाय के लोग बड़े काम के भी हैं। उनका मुख्य काम गांववालों के आपसी विवादों को सुनना और उसे लेकर फैसला सुनाना होता है। हैरानी की बात तो यह है कि वे अपने पूर्वजों से जुड़ सकते हैं या यूं कहें कि इनके शरीर में पूर्वज आते हैं और उनके जरिए अपनी बात या राय रखते हैं। तभी तो लोग इनके द्वारा बताई बात को भगवान का ही संदेश मानते हैं।
चूंकि माना जाता है कि इगुनगुन से छू हो जाने से भी व्यक्ति और इगुनगुन, दोनों की मौत हो जाती है, इसलिए लोगों और इगुनगुन के बीच एक निश्चित दूरी बनाकर चलते हैं। इनके समूह के साथ ढोल-नगाड़े बजाने वाले लोग भी होते हैं।





