दुनिया के सबसे खतरनाक प्राणी, जो मिनटो मे इंसान की ले सकता है जान

दोस्तों आज हम इस पोस्ट में जानेंगे दुनिया के 10 सबसे खतरनाक प्राणियों के बारे में यह प्राणी जहर के मामले में इतने घातक होते हैं, जो इंसानों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस सूची में हमने जल में और थल में रहने वाले दोनों प्रकार के प्राणियों को सूचीबद्ध किया है-

10 – पफर फिश

पफर फिश देखने में सुंदर और आकर्षक मछली है, पर उतनी ही यह घातक भी है। पफर मछली ज्यादातर जापान, चीन और फिलिपिंस के समुद्री इलाकों में पाई जाती है। जहरीले होने के बावजूद, यह खाद्य के रूप में भी उपयोग होती है। इस मछली की त्वचा, मांसपेशियां और लीवर जहरीले होते हैं। इनमें ट्रैक्टरटॉक्सीन नाम का विषैला पदार्थ होता है। जिससे कई बार इंसानों की मौत भी हो सकती है।

9 – Poison Dort frog 

दुनिया के 10 अजीबो गरीब नौकरिया, जो आपकी आत्मा को मार सकती हैं

एक छोटे आकार का मेडक है, देखने में थोड़ा चमकदार यह मेढक साउथ और सेंटर अमेरिका के आसपास पाया जाता है। इस मेढक के पास जहर से भरी ग्रंथि होती है, यह जहर इंसान के नसों में बहने वाले खून को रोक देती है।  जिस से लकवा हो जाता है।  और कई बार मृत्यु भी हो सकती है।

8 – इनलैंड ताइपान

कई सांप जहरीले होते हैं किंतु इनलैंड ताइपान सांपो की प्रजाति का सबसे खतरनाक जहरीला सांप है। यह ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में पाया जाता है। इस के जहर में न्यूरो टॉक्सिन पाया जाता है। जो किसी भी इंसान को 45 मिनट के अंदर मार सकता है। पर भगवान की कृपा से इस सांप के जहर का इलाज संभव है, और अभी तक इसके काटे जाने से किसी के मरने की खबर नहीं है।

 

7 – ब्राजीलियन वेंडिंग स्पाइडर

इस मकड़ी को बनाना स्पाइडर के नाम से भी जाना जाता है।  यह मकड़ी आक्रामक एवं जहरीली प्रजाति से संबंधित है।  इसके जहर से इंसानों को लकवा या  मृत्यु भी हो सकता है, यह प्रजाति मध्य एवं दक्षिण अमेरिका में पाई जाती है।  विश्व की सबसे जहरीली मकड़ी होने का रिकॉर्ड इसी मकड़ी के नाम दर्ज है। इसका आकार 6 इंच तक होता है।

6- स्टोन फिश

समुद्री गोताखोरों को इस मछली से सावधान रहना चाहिए। यह जीव अपनी उपस्थिति को छुपा कर रखता है, क्योंकि यह देखने पर एक पत्थर की तरह लगता है इस मछली के पीछे मौजूद स्पाइन में घातक टॉक्सिन लगे होते हैं। जो इंसानों के लिए नुकसान देय है। हालांकि इसका इलाज संभव है, पर इलाज में देरी होने पर इसका जहर पीड़ित की जान भी ले सकता है। पीड़ित को हॉस्पिटल ले जाते समय पीड़ित के घाव वाले स्थान पर गर्म पानी का विसर्जन करना चाहिए।

 

5 – Death Stalker Scorpion :

यह एक हल्के पीले रंग का बिच्छू होता है। जो देखने में पारदर्शी लगता है। यह बिच्छू मिडिल ईस्ट एवं अफ्रीका में पाया जाता है। यह बिच्छू देखने में नाजुक दिखते हैं और कम ही देखने को मिलता है। लेकिन इस विच्छू से उत्पन्न खतरे काफी गंभीर होते हैं। इसके जहर से बहुत पीड़ा होती है। तथा शरीर के कई अंग काम करना बंद कर सकते हैं, जिससे मृत्यु होने की संभावना बढ़ जाती है।

 

4 – Blue Ringed Octopus:

यह आक्टोपस गोल्फ के बोल के आकार का होता है। आप इसे अपनी हथेली में रखकर अपनी उंगलियों से जकड़ सकते हैं। फिर भी आप ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि यह जीव समुद्री जीवो में सबसे जहरीला होता है। यह  आक्टोपस प्राय आस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया, फिलीपींस और पापुआ के आसपास रहता है।  इसके जहर से इंसान अंधे हो सकते हैं। कई अंग काम करना बंद कर सकते हैं। जिसकी वजह से मौत भी हो सकती है।

 

3 – Marbled Cone Sail:

यह घोंगा जो संख के आकार सा दिखाता है, यह गंभीर खतरनाक जहर का संग्रह करता है, इसके जहर से दर्द, सूजन, सुन्नता और झुनझुनी की शिकायत होती है। लेकिन इस घोंघे ने ज्यादा तादाद मे जहर छोड़ा तो निश्चित है, कि इंसान की मौत भी हो सकती है। और दुर्भाग्य से यह है कि इसके जहर का कोई इलाज नहीं है,

 

2 – किंग कोबारा:

कोबरा को कौन नहीं जानता, कोबरा सांपों में ऐसा प्रजाति है, जो अपने आक्रामक की वजह के अलावा एक देवता के रूप में भी पुजा जाता है। यह भारत और चीन के जंगलों में पाया जाता है। यह अपने फनो की चौड़ाई  की वजह से भी पहचाना जा सकता है।  इसके अलावा यह काफी दूर तक अपने जहर को फेंक सकता है। इसलिए यह बिना कांटे भी काफी घातक है। इसका 7एमएल का  जहर एक हाथी को मारने के लिए पर्याप्त है तथा 20 आदमियों को भी मारने के लिए काफी है।

 

1 – बॉक्स जेलीफिश

जेलीफिश को दुनिया में व्याप्त सभी चराचर में सबसे विषैला माना गया है, यह पानी में एशिया और आस्ट्रेलिया के आसपास के समुद्री इलाको में पाई जाती है।  यह लगभग अदृश्य होती है, क्योंकि यह पारदर्शी जीव है।  एक बार इसका जहर ब्लड में चला जाए, तो यह इंसान का ब्लड प्रेशर बढ़ा देती है जिसकी वजह से हार्ट अटैक की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तटो पर इसके द्वारा इन्सानो पर हमले होना आम हैं।

 

Back to top button