दुनिया का सबसे बदबूदार फल फिर भी इतना महंगा, वजह जानकर हर कोई हिल गया…

आज तक आपने कई फलों के नाम सुने होंगे लेकिन जिस फल के बारे में हम आपको आज बता रहे हैं उसके बारे में यकीकन आपने शायद ही सुना होगा. हम बात कर रहे हैं ड्यूरियन नाम के फल के बारे में जो इंडोनेशिया में मिलता है. ऐसा कहा जाता है कि ये सबसे बदबूदार फल होता है. जब भी इस फल को बेचा जाता है तो इसे अलग से शीशे वाले बॉक्स में सैटिन के कपड़े पर रखा जाता है. भले ही ये फल बदबूदार हो लेकिन फिर भी लोगों में इसका क्रेज़ इतना है कि लोग इसके साथ सेल्की क्लिक करवाते हैं.
जब आप इस फल की कीमत जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे. सूत्रों की माने तो इस बदबूदार फल की कीमत 500 डॉलर यानी करीब 35,730 रूपए है. एशिया में तो इस फल को ‘किंग ऑफि फ्रूट्स’ के नाम से जाना जाता है. इस फल की बदबू किसी गंदे नाले या फिर मोज़ों की बदबू जैसी होती है. लोगों को इस फल का क्रीमी टेक्स्चर बेहद पसंद है.
दरअसल जे-क्वीन ब्रैंड के फल को सबसे अच्छा माना जाता है और इसलिए ही ये बहुत महंगा भी आता है. ऐसा कहा जाता है कि इन भी लोगों को यह फल बहुत पसंद है वो अपना नाम गुप्त रखना पसंद करते हैं. अब इस फल के बारे में सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है.





