दुकान में लगी आग से व्यापारी की मौत, पांच घंटे बाद तोड़ा दम

उदयपुर। उदयपुर में शुक्रवार को अपनी दुकान में लगी आग से जले एक व्यापारी की मौत हो गई। दुकान में आग शुक्रवार तड़के लगी। दमकल ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। जले व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया। अभी हादसे को लेकर कारण स्पष्ट नहीं हैं।जानिए और इस बारे में ….दुकान में लगी आग से व्यापारी की मौत, पांच घंटे बाद तोड़ा दम

– गोवर्द्धन विलास थाना क्षेत्र के विनायक नगर में एक दुकान से आग की लपटें उठने पर आस-पास के लोगों ने दमकल को फोन कर बताया।
– थोड़ी ही देर में दमकल वहां पहुंच गई। दमकल ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। इस बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। भीतर जाने पर दुकान के मालिक धीरेंद्र को संभाला। उसे एमबी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां करीब पांच घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया।

अहमदाबाद निवासी है मृतक

– पुलिस के अनुसार मृतक धीरेंद्र उर्फ जितेन्द्र बटुके (34) गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला था। वह उदयपुर में अकेला रहता था तथा दुकान करता था। उसने दुकान में ही घर भी बना रखा था। उसका परिवार अहमदाबाद रहता है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी।
– पुलिस के अनुसार धीरेंद्र की दुकान काफी जल गई थी। वह दुकान में ही सोया था। उसके नींद में रहते ही आग लग गई। आग से वह 60 प्रतिशत जल गया था।

ये भी पढ़ें: ‘ऊप्स मूमेंट’ का शिकार होने से बचीं शिल्पा शिंदे, विकास को जोड़े हाथ

आग कैसे लगी

– दुकान में आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चला है। शुरूआती जांच में लगता है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी।
– पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया है

Back to top button