दिल का दौरा पड़ने से ‘कृष्णा राज कपूर’ का हुआ निधन, कपूर खानदान सदमे में

मुंबई। कपूर खानदान की बहु यानि कि राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल की उम्र में आज सुबह 5 बजे निधन हो गया। इस खबर के आने के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर टूट पड़ी। कृष्णा लगातार अपनी बीमारियों से जूझ रही थीं। बेटे रणधीर कपूर ने अपनी मां के निधन की जानकारी देते हुए कहा कि दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह 5 बजे उनकी मौत हुई और इस घटना के बाद पूरा खानदान और सभी सम्बन्धी गहरे सदमे में हैं। साल 1946 में राज कपूर ने कृष्णा मल्होत्रा से शादी की थी।
ये भी पढ़ें:- ‘कपूर’ खानदान की इस बेटी को ‘इंदरा गांधी’ बनाना चाहती थीं अपनी बहु 
इसके बाद इनके पांच बच्चे हुए । जिनमे तीन बेटे रंधीर, ऋृषि और राजीव, जबकि दो बेटियां हैं रितू और रीमा हैं। इस दुखद घटना पर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने सोशल मीडिया के जरिए दादी कृष्णा कपूर की याद में एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है। जिसमें तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी दादी के लिए कुछ ऐसा लिखा, “मैं आपको प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे दादी।”

 

View this post on Instagram

 
I love you- I will always love you – RIP dadi
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoorsahniofficial) on Sep 30, 2018 at 8:07pm PDT

ये भी पढ़ें:-  B’dy Spl: भरी महफ़िल में जड़ दिया था इस अभिनेता ने ‘रणवीर कपूर’ को चांटा 

 

View this post on Instagram

 
Love you so much RIP
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoorsahniofficial) on Sep 30, 2018 at 8:08pm PDT

इसके साथ ही कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने अपने-अपने तरह से कृष्णा राज कपूर को श्रधान्जली दी। अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, “पूरे कपूर परिवार को संवेदना, कृष्णा राज कपूर के साथ एक सदी का अंत हो गया। ईश्वर आपको इस घड़ी का सामना करने की हिम्मत दे और उनकी आत्मा को शांति दे।”

. Condolences to the entire Kapoor family. An era passes away,#KrishnaRajKapoor .God give you strength,and may the soul rest in peace. Om Shanti. @chintskap
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) October 1, 2018

ये भी पढ़ें:- फिल्ममेकर कल्पना लाजमी ने कोकिलाबेन अस्पताल में ली आखरी सांस, ये थी वजह 
इसके अलावा लेखक और एक्टर सुहेल सेठ ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, कृष्णा राज कपूर जी के निधन की खबर से दुखी हूं। एक सशक्त महिला, कपूर खानदान की बड़ी और एक बेहद अच्छी इंसान थीं जोकि एक अच्छी इंसान रूप में हमेशा याद की जाएंगी।

Deeply saddened to learn the passing on of Krishna Raj Kapoor ji. A formidable woman, the Kapoor Khandaan anchor and an amazing human being. @chintskap @realnikhilnanda
— SUHEL SETH (@suhelseth) October 1, 2018

ये भी पढ़ें:-  दिलीप कुमार की तबियत में पहले से राहत,हुए थे निमोनिया का शिकार 
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी ट्विटर के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ”श्रीमति कृष्णा राज कपूर जी के निधन की खबर से मैं दुखी हूं। वो सबसे प्रतिष्ठित और स्नेही महिलाओं में से एक थीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। कपूर और नंदा परिवार के लिए मेरी संवेदना।”

Deeply saddened to learn about the sad demise of Smt. #KrishnaRajKapoorJi. She was one of the most dignified and affectionate ladies that I met. May her soul rest in peace. My condolences to the entire Kapoor and Nanda family. Om Shanti. pic.twitter.com/G4IMSuFbZJ
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 1, 2018

The post दिल का दौरा पड़ने से ‘कृष्णा राज कपूर’ का हुआ निधन, कपूर खानदान सदमे में appeared first on .

Back to top button