दिल्ली यूनिवर्सिटी में सेकंड कट ऑफ के एडमिशन का अंतिम दिन आज

नई दिल्ली. डीयू में दाखिले की दूसरी कट ऑफ के दाखिलों का मंगलवार को अंतिम दिन है। इस बाबत डीयू के डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. गुरप्रीत सिंह टुटेजा का कहना है कि छात्रों का जहां भी नंबर आ रहा है, वहां दाखिला लेकर अपनी सीट पक्की कर लें। क्योंकि तीसरी कट ऑफ में छात्रों को दाखिले की च्वाइस तो कई जगह मिलेंगी, लेकिन कई कोर्सेज में सीटें फुल होने के चलते दाखिला क्लोज्ड का बोर्ड लगा भी मिल सकता है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में सेकंड कट ऑफ के एडमिशन का अंतिम दिन आज
नॉन कॉलेजिएट ऑफ वूमेन एजुकेशन बोर्ड की पहली दाखिला कट ऑफ में भी मंगलवार को दाखिले का अंतिम दिन है। जिन छात्राओं का नंबर आया है, वह दाखिला लेकर अपनी सीट पक्की कर लें। टुटेजा कहते हैं कि छात्र सबसे पहले दाखिला लें। छात्रों की परेशानी को देखते हुए डीयू ने इस बार एक दाखिला फीस से कई कॉलेजों में दाखिले के ऑप्शन खोले हुए हैं। लेकिन पिछले कॉलेज और कोर्स का दाखिला छात्र को हर नई च्वाइस के साथ रद्द कराना जरूरी है। केवल फीस मार्जिन छात्र को जमा करानी है। इससे पहले यह व्यवस्था थी कि छात्र जहां भी दाखिला लेता था, पहले वहां से दाखिला रद्द कराकर फीस वापसी के लिए आवेदन करता था और दूसरी जगह कोर्स में दाखिले के लिए फिर से पूरी फीस भरनी होती थी। अब ऐसा नहीं है।

ये भी पढ़े: इस दुकान पर मोदी बचपन में बेचते थे चाय, 100 Cr. से ऐसे बनेगा टूरिस्ट स्पॉट

छात्र अपने सर्टिफिकेट की कर लें जांच
दूसरी कट ऑफ में दाखिले के अंतिम दिन इस बात का ध्यान रखें कि अपने ऑरिजनल सर्टिफिकेट की फाइल को जांच लें। साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो और डीयू में सेंट्रलाइज्ड कराए गए रजिस्ट्रेशन का प्रिंट लेकर जाएं। कॉलेज की दाखिला विंडो पर अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराएं। प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद कॉलेज का दाखिला फार्म भरें। इसके बाद दाखिले पर अप्रूवल मिलते ही। ऑनलाइन दाखिला फीस पेमेंट करें।
 
अगर कॉलेज दाखिला देने से करें मना
अगर आप कॉलेज की दाखिला कट ऑफ में आते हैं और एलिजिबिलिटी पूरा करते हैं, तो कॉलेज आपको दाखिले से मना नहीं कर सकता। अगर कॉलेज मना करता है तो दाखिला ग्रीवांस कमेटी के समक्ष अपनी शिकायत रखें। वहां भी न सुनी जाए तो डीयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय में बनी ग्रीवांस कमेटी में छात्र अपनी शिकायत कर सकते हैं।
Back to top button