दिल्ली मेट्रो में SMS से होगी ट्रेवल कार्ड रिचार्ज कराने की सुविधा, नहीं लगानी होगी लाइन

दिल्ली मेट्रो के सभी यात्री अब बिना लाइन में लगे अपना ट्रेवल स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करा सकेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) जल्द ही एसएमएस और भीम एप (भारत इंटरफेस फॉर मनी) के जरिए यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू करने जा रही है।

फिल्हाल, एसएमएस के जरिए ट्रेवल स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कराने की यह सुविधा केवल आईसीआईसीआई बैंक खाता धारकों के पास है। डीएमआरसी अब चाहता है कि ये सुविधा सभी लोगों के पास हो।डीएमआरसी के प्रवक्ता ने कहा कि कॉर्पोरेशन जल्द ही एग्रीगेटर को अंतिम रूप देने के लिए निविदाएं जारी करने जा रहा है।
यह एसएमएस सुविधा इस्तेमाल करना बहुत आसाना होगा। इसके लिए यात्रियों को खाता विवरण के साथ एक मेन्डेट फॉर्म जमा करना होगा। तभी यात्री पंजीकृत नंबर पर एसएसमएस भेज सकेंगे। इसके बाद बैंक या एग्रीगेटर अकाउंट से पैस काट कर यात्री और डीएमआरसी को पुष्टि मैसेज भेज देंगे। जिसके बाद यात्री दिल्ली मेट्र में सफर कर सकेंगे।





