दिल्ली में लॉकडाउन पर सख्त केंद्र, अब घर से निकले तो होगी FIR दर्ज
नई दिल्ली : देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. महाराष्ट्र, दिल्ली की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है. अकेले गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में 32 से अधिक केस सामने आ चुके हैं. संक्रमित लोगों की लगातार बढती संख्या से सरकार काफी चिंतित है. इसी के चलते जिला प्रशासन की तरफ से एक और नया और सख्त फरमान जारी किया गया है.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद सख्ती की तैयारी की गई है. अब बेवजह कोई भी व्यक्ति घर से बाहर निकला तो उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी साथ ही उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली जाएगी. सिर्फ कर्फ्यू पास वालों को छूट दी जाएगी. इसके अलावा नोएडा पुलिस ने कहा कि जबतक जरूरी न हो शाम 4 बजे के बाद घर से बाहर न निकलें.





