दिल्ली में डबल मर्डर, दो युवकों की सरेआम गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सराम हत्या की दो घटनाओं से पुरे इलाके में दहशत का माहौल है। यहां के तैमूर नगर में रविवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीँ दिल्ली के महेंद्रा पार्क इलाके में स्थित जहांगीरपुरी में 31 साल के अंकित नामक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अंकित प्राइवेट टीचर बताया जाता है। इस दो घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। तैमुर नगर में हुए हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने कई वाहनों के साथ तोड़फोड़ की और कुछ वाहनों को आग के हवाले भी किया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस फिलहाल हत्या और उसके बाद हुए हंगामे की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान रुपेश के रूप में की है।
हमलावर गोली मारकर घटना स्थल से हुए फरार
वहीं अंकित की हत्या के बाद  दो अज्ञात हमलावर घटना को अंजाम फरार हो गए। घटना सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे की है। बहन का आरोप है कि भाई दूसरे समुदाय की लड़की से प्यार करता था और दोनों शादी करना चाहते थे। इससे लड़की का भाई नाराज था। आशंका है कि लड़की का भाई हत्या में शामिल हो सकता है। महेंद्र पार्क इलाके में हुई इस घटना की पुलिस जांच कर रही है। हालांकि हत्या किसने और क्यों की, अभी इसको लेकर कोई बात कन्फर्म नहीं हो सकी है। परिवार के आरोप कितने सही है, कितने गलत, इसको लेकर पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।फिलहाल युवक की महिला मित्र से पुलिस पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
The post दिल्ली में डबल मर्डर, दो युवकों की सरेआम गोली मारकर हत्या appeared first on .

Back to top button