दिल्ली मानसून अपडेट: बारिश से 3 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में रविवार को उमस भरी गर्मी से जोरदार हुई बारिश ने राहत दिलाई। सफदरजंग एयरपोर्ट पर 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से पहले उमस ने लोगों को परेशान किया हुआ था।
दिल्ली मानसून अपडेट: बारिश से 3 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लोधी रोड पर रविवार को 13.2, पालम में 12.4 और रिज एरिया में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आधे घंटे की जोरदार बारिश से तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई।
Back to top button