अभी-अभी: दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में, दिल का दौरा पड़ने से इनकी हुई मौत….

दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) में काम करने वाले एक कर्मचारी की आज दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई जिसके बाद फिरोज शाह कोटला मैदान के बाहर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

असल में डीडीसीए के जिस कर्मचारी रतन सिंह की मौत हुई है उसके खिलाफ पुलिस में चोरी का मामला दर्ज कराया गया था।
परिजनों का आरोप है कि एफआईआर के बाद से ही रतन सिंह बीमार रहने लगा था और इस दबाव के चलते ही उसकी मौत हुई है। 
रतन सिंह की मौत के बाद डीडीसीए के कर्मचारी फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।
amarujala.com से साभार….





