दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, एक बदमाश घायल

दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। इस घटना में दोनों तरफ से कई राउंड गोली चलने की सूचना है जिसमें एक आरोपी घायल हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, दो गैंगस्टर्स सलमान उर्फ मुन्ना (24) और नाजिम (23) और पुलिस के बीच शुक्रवार सुबह पुस्ता रोड पर काली मंदिर के पास एनकाउंटर हुआ। इसमें गैंगस्टर सलमान के दाएं पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जहांगीर पुरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सलमान पर एक लाख, जबकि नाजिम पर 50 हजार का इनाम घोषित था।

Back to top button