दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अचानक लिये गए इस फैसले के बाद सनसनी फैल गई हैं। जानकारी के मुताबिक नजीबजंग वापस शिक्षा क्षेत्र में लौटेंगे। इस बात की जानकारी उपराज्यपाल के दफ्तर से बयान जारी कर दिया गया है। उनका अभी डेढं साल का कार्यकाल बचा हुआ था। अब केंद्र सरकार उनके इस्तीफे पर तस्वीर साफ करेगी लेकिन उम्मीद की जा रही है कि उन्होंने जो कारण दिया उससे संभव है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाए।
नजीब जंग के इस्तीफे के बाद दिल्ली की राजनीति में अचानक से उथल-पुथल मच गई है। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने मोदी सरकार का शुक्रिया अदा किया। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि उनका इस्तीफा मंजूर किया गया है या नहीं। लेकिन इन सबके बीच नए उपराज्यपाल के पद के लिये कौन दावेदार होगा ये देखने वाली बात होगी।
गौरतलब है कि 18 जनवरी 1951 को जन्में नजीब जंग दिल्ली के 20वें उपराज्यपाल रहे। वो जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के 13 वें वाइस चांसलर भी रहे हैं। वो 1973 बैच के आईएएस अधिकारी थे। काफी लंबे वक्त तक मध्यप्रेदश में उन्होंने काम किया। फिलहाल इस्तीफा देने के बाद उन्होंने साफ किया कि वो एकेडमिक्स में ही जाएँगें।





