दलालो के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची महिला, बेचे जाने की थी तैयारी

  • बयाना/भरतपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर से मानव तस्करी कर बेचने के लिए क्षेत्र के अगावली गांव लाई गई एक 26 वर्षीया विवाहिता मौका लगने पर सौदागरों के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास आ पहुंची। पुलिस महिला से पूछताछ कर सौदागरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। विवाहिता का उसके शहर की ही एक महिला दलाल ने डेढ़ लाख में सौदा किया था।
    दलालो के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची महिला, बेचे जाने की थी तैयारी
    उप निरीक्षक बसंत सिंह के अनुसार थाने पहुंची जबलपुर के धनकुटिया निवासी पूजा पत्नी कमल कुशवाह ने बताया कि उसके शहर की ही पूर्व परिचित जानकी देवी गत दिनों उसे एक शादी समारोह में पूड़ी बेलने की कहकर अपने साथ लाई थी। वे लोग ट्रेन से आगरा, इटारसी होते हुए यहां पहुंचे।

    ये भी पढ़े: आरएएस 2016 : धौलपुर और भरतपुर के जाट जनरल कैटेगार में माने जाएंगे

    पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह महिला मौका लगने पर सौदागरों की नजर बचाकर मौके से भाग निकली तथा भागते-भागते करीब डेढ़ किमी दूर बयाना-भरतपुर मुख्य सड़क मार्ग के नदीगांव मोड के पास पहुंच गई।
     
    जहां उसने बयाना की ओर आ रहे एक बाइक सवार युवक को अपनी आपबीती सुनाते हुए पुलिस स्टेशन छोड़ने का आग्रह किया। इसके बाद वह युवक विवाहिता को थाने छोड़ गया। बाद में पुलिस महिला को साथ लेकर उसके बताए स्थान पर पहुंची तो वह गांव अगावली निकला।
     
    गांव में पहुंचने के बाद विवाहिता रास्ता भटक जाने के उस मकान को नहीं बता पाई जहां उसे रखा गया था। महिला ने बताया कि उसे कमरे में रखा गया था लेकिन सुबह मकान में मौजूद लोगों की नजर बचाकर भाग निकली। महिला ने बताया कि उसे डेढ़ लाख रुपए में बेचने का सौदा किया गया था।
     
    महिला ने पुलिस से उसे उसके शहर जबलपुर पति के पास छोड़ने की गुहार लगाई। पुलिस महिला द्वारा बताए गांव में उस मकान व उसमें रहने वाले लोगों की तलाश कर रही है। 
     
     
Back to top button