दर्दनाक हादसे में गई मां-बेटे की मौत, दोस्त लड़ रहा है जिंदगी की जंग

लुधियाना :यहां दोराहा जीटी रोड लुधियाना के पुराने टोल प्लाजा के नजदीक शुक्रवार सुबह हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि 1 शख्स घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 8 बजे पुराने टोल प्लाजा के पास एक कार खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। कार में तीन लोग सवार थे और हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल को दोराहा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और डेड बॉडी व घायल को पुलिस ने बहुत मुश्किल से बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दर्दनाक हादसे में गई मां-बेटे की मौत, दोस्त लड़ रहा है जिंदगी की जंग

कनाडा से लौट रही मां को दिल्ली लेने गया था बेटा…

पुलिस के मुताबिक, मृतक भगवंत कौर और उनका बेटा मनवीर सिंह मुल्लापुर के निवासी हैं। शुक्रवार सुबह मुनवीर अपने दोस्त के साथ कनाडा से दिल्ली पहुंची अपनी मां को लेने गया था। दिल्ली से लौटते वक्त लुधियाना के पास उनकी मारुति ब्रेजा गाड़ी एक खड़े ट्रक में घुस गई। गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने से मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि शिवपुरी निवासी दोस्त रजत क्वात्रा को लुधियाना के डीएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद से ट्रक ड्राइवर फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button