चादर चढ़ाने गई दो युवतियां किडनेप, फिर हुआ गैंगरेप

पंजाब के मालेरकोटला में दरगाह पर चादर चढ़ाने आई दो युवतियों से किडनैप करके गैंगरेप किया गया। दरगाह के निकट ही इन दोनों युवतियों को लड़कों ने अगवा करके उनकी इज्जत को तार-तार कर दिया। पुलिस ने इस घिनौनी वारदात को लेकर पीड़ितों का मेडिकल करवाने के बाद मोहम्मद अमजद उर्फ नाग और उसके पांच साथियों के खिलाफ अपहरण और रेप का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।युवतियों ने पुलिस को लिखवाए बयान में कहा कि वह वीरवार देर रात अकेले संगरूर से मालेरकोटला दरगाह पर चादर चढ़ाने आई थी। इस दौरान वह अपनी एक सहेली के घर ठहर गई, किंतु दरगाह जाते वक्त लड़कों ने उन्हें घेर लिया और अगवा करके किसी अज्ञात स्थान पर ले गए।
उन्होंने बहुत शोर मचाया किंतु उनकी आवाज किसी ने नहीं सुनीं और हवस के दरिंदों ने उनकी अस्मत लूट ली। थाना सिटी के प्रभारी बिक्कर सिंह ने बताया कि सभी छह आरोपियों की पहचान कर ली गई है किंतु अभी उन सबके नाम नहीं बताए जा सकते, उनकी गिरफ्तारी भी जल्द होगी।





