दगे हुए कारतूस हैं अखिलेश यादव और मायावती, जानें क्यों?

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच हुए गठबंधन पर एनडीए के घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने तीखा हमला किया है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि मायावती और अखिलेश यादव दगे हुए कारतूस हैं. उन्होंने कहा कि साल 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इन दोनों पार्टियों का क्या हश्र हुआ था ये सभी लोग देख चुके हैं. हालांकि ये भी है कि दोनों का गठबंधन मजबूत है. 

इस दौरान ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से बीजेपी की आलोचना की. उन्होंने कहा कि अगर सच कहना बगावत करने जैसा है तो मैं बागी हूं. उन्होंने कहा कि अगर पिछडों वर्ग के आरक्षण में तीन केटेगरी निर्धारित कर दें तो हर लोकसभा क्षेत्र में अति पिछड़ा का 5-7 लाख मतदाता है. इसी वोट से सरकार बनती ओर बिगड़ती है.

SP-BSP Alliance : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया बीजेपी को मुंह तोड़ जवाब

उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने गरीब सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण को महागठबंधन की देन बताया है. मंत्री ने कहा, ‘वह 16 साल से इस मांग को उठा रहे हैं कि कमजोर एवं गरीब लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए.’ इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्णाण पर दो टूक कहा कि देश संविधान से चलता है भावनाओं से नहीं चलता है और यह मामला देश की शीर्ष अदालत में है, इसलिए निर्णय का इंतजार करना चाहिए.

 

Back to top button