दक्षिण अफ्रीका के चर्च में हुआ बड़ा हादसा, छत ढहने से 13 की लोगों की हुई मौत

दक्षिण अफ्रीका में एक चर्च की छत ढहने से 13 लोगों की मौत हो गई। डरबन के उत्तर में स्थित ड्लानगुबो शहर के पुराने चर्च में गुरुवार शाम को हुई इस घटना में 16 लोग घायल भी हुए हैं। क्वाजुलु नटाल प्रांत के प्रवक्ता रॉबर्ट मैकेंजी ने बताया कि यह हादसा पिछली रात भारी बारिश के कारण हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि यह घटना 11:15 बजे के करीब हुई। सैकड़ों उपासक ईस्टर सेवाओं के लंबे सप्ताहांत के लिए वहां जमा हुए थे। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता कर्नल थेम्बे म्बेले ने कहा कि चर्च की सर्विस 10:00 बजे समाप्त होने के बाद इमारत में सो रहे थे।

मैबले ने कहा कि भारी हवा और बारिश से दीवारें ढह गईं, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई। इसमें से 12 महिलाएं और एक लड़का है। त्रासदी के बाद दर्जनों स्थानीय लोगों ने इमारत के गिरे हुए हिस्से को हटाकर लोगों को निकालने की कोशिश की। उजड़े हुए आंतरिक हिस्से को घसीटते हुए घंटों बिताए।

ट्रंप के खिलाफ डेमोक्रेटिक एलिजाबेथ वॉरेन ने महाभियोग चलाने की कि अपील

पादरी पीवाई सिबिया ने बताया कि मोबाइल फोन का नेटवर्क नहीं था इसलिए मैं दौड़कर थाने गया और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। चर्च के एक सदस्य और श्रम मंत्री मिल्ड्रेड ओलिपंट ने कहा कि आपदा को स्वीकार करना मुश्किल है, लेकिन हम जानते हैं कि ईश्वर के अपने कारण हैं।

मैं आज चर्च में भाग लेने जा रहा था। संभवत: अगले सप्ताह के अंत तक, हमें ठीक से पता चल जाएगा कि क्या ढांचा ठीक से बनाया गया था या नहीं। इसके बाद ही यह कहा जा सकेगा कि इमारत की संरचना के बारे में कुछ चुनौतियां थीं।

Back to top button