दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने श्रीलंका को 181 रनों पर किया ऑलआउट

 दक्षिण अफ्रीका ने इमरान ताहिर और वेन पर्नेल की धारदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका की पारी 48.3 ओवरों में 181 रनों पर समेट दी। सेंट जॉर्ज्स पार्क मैदान पर चल रहे पांच मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए कुशल मेंडिस (62) संघर्ष करने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे।

इस खेल के साथ भी जुड़ा ग्लैमर, एक्ट्रेस जैकलीन बनीं ब्रांड एम्बेसडरदक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने श्रीलंका को 181 रनों पर किया ऑलआउटदक्षिण अफ्रीका के लिए ताहिर और पर्नेल ने झटके 3-3 विकेट 

मेहमान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 14 रनों पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। निरोशान डिकवेला (1) और सेंडन वीरक्कोडी (5) को पर्नेल ने अपने लगातार दो ओवरों में पवेलियन की राह दिखाई।

कुशल मेंडिस और दिनेश चांडिमल (22) ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी कर टीम को कुछ हद तक संभाला। 86 के कुल योग पर ताहिर ने चांडिमल का विकेट चटका इस साझेदारी को तोड़ा। 94 गेंदों में 10 चौके मारने वाले मेंडिस को भी ताहिर ने जल्द ही पवेलियन की राह दिखा दी।

मेंडिस के जाने के बाद  दक्षिण अफ्रीका के  गेंदबाजों ने विकेट लेने के सिलसिले को जारी रखा और श्रीलंका की पारी को 181 रनों पर समेट दिया। धनंजय डी सिल्वा (28) श्रीलंका के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे।

ताहिर और पर्नेल ने तीन-तीन विकेट लिए। क्रिस मौरिस को दो और कागिसो रबादा को एक सफलता मिली। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

Back to top button