थाने से 3 किमी दूर हादसे में मरा व्यक्ति, सारी रात एनएच पर पड़ी रही लाश

अबाेहर. नेशनल हाईवे पर लोगों को हादसों के समय तुरंत सुविधाएं उपलब्ध कराने और रात के समय पेट्रोलिंग करने के पंजाब पुलिस के दावे हवा-हवाई ही है। अबोहर उपमंडल के गांव बहाववाला इसके अधीन आने वाले क्षेत्र हेतु नेशनल हाईवे पर बने हुए थाने से महज 3 किलोमीटर दूरी पर गांव रामसरा के पास शुक्रवार की रात 10 बजे हादसे में एक खेत मजदूर को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल कर मार डाला और मरने वाला व्यक्ति 12 घंटों से ज्यादा नेशनल हाई-वे पर लावारिस पड़ा रहा।

सुबह 9 बजे किसी ने बहाववाला थाने में घटना की सूचना पहुंचाई तो पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया। शनिवार को जब पुलिस को घटना का पता चला तो तभी मृतक के परिजनों को भी हादसे का पता चला, क्योंकि मरने वाला मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पिछले 4 सालों से गांव रामसरा में सुभाष न्यौल नामक किसान के यहां कार्य करता था। रात करीब 11 बजे घटनास्थल पर एक राहगीर ने उसे सड़क पर पड़ा हुआ तो देखा, लेकिन उस समय यह समझा गया कि शायद उसने शराब का सेवन किया हुआ है, जिसके चलते वह अपने मोटरसाइकिल से गिर गया। सुबह समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा के सदस्यों ने शव को घटनास्थल अस्पताल में पहुंचाया।

ऐसे हुआ घटनाक्रम
गांवरामसरा निवासी 45 वर्षीय रविन्द्र पुत्र ननकू राम शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे अपने खेत मालिक सुभाष से फोन पर बातचीत करने के बाद कुछ सामान लेने के लिए गया हुआ था। खेत से जाते समय या वापस खेत आते समय उसे किसी अज्ञात वाहन ने साढे़ 9 बजे टक्कर मार दी।

हर बार श्रेय लेने वाले जिम्मेदारी से भाग रहे
पुलिसकोई बड़ी रिकवरी कर ले तो उसका श्रेय लेने के लिए होड़ मच जाती है कि हवलदार से लेकर थानेदार तक केवल अपना नाम चमकाने का प्रयास करते रहते हैं। रामसरा के पास हुई घटना के बाद उलटा देखने को मिला, पुलिस से जब इस मामले संबंधी सवाल किए गए तो थाने में तैनात हर कर्मचारी अपनी जिम्मदारी से भाग रहा है। एसएचओ पंजाब सिंह से जब बातचीत की गई तो उन्होंने इसे बिल्कुल सामान्य लिया और अपना पक्ष रखकर बचाव का रास्ता अपनाया।

ये भी पढ़ें: नकवी बोले- प्याज-पिज्जा में फर्क नहीं पता और BJP पर कर कर रहे हैं सवाल

घटनास्थल से मिले कार के पार्ट्स, 12 फुट घसीटा
मृतकरविन्द्र के 14 वर्षीय बेटे बबलू ने बताया कि जब वो घटनास्थल पर पहुंचे तो टक्कर मारने वाले वाहन के पार्ट्स सड़क पर गिरे हुए पाए गए। सड़क पर लगभग 12 फुट घसीटे जाने के निशान पाए गए हैं।

Back to top button