थाने के वॉशरूम में फंदे पर लटकी मिली लड़की की लाश, लिव इन में थी महिला

लुधियाना.एटीएम कार्ड के क्लोन बना लोगों के रुपए चुराने के आरोप में पार्टनर के साथ शुक्रवार को पकड़ी गई महिला की लाश शनिवार सुबह थाने के निजी कमरे के बाथरूम में लटकी मिली। मरने वाली महिला रमनदीप कौर है। वह पार्टनर मुकुल गर्ग के साथ लिव इन रिलेशन में थी। पुलिस का दावा है कि रमनदीप के साथ पूरी रात दो लेडी कांस्टेबल मौजूद थीं। शनिवार उसे अदालत में पेश करना था, लेकिन सुबह 6 बजे उसने बाथरूम जाने के बहाने अंदर जाकर फंदा लगा लिया। कलाइयों पर थे निशान…

– पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से लाश का पोस्टमार्टम करवाया। इसमें पता चला कि उसकी दोनों कलाइयों पर निशान थे।
– आशंका है कि उसने फंदा लगाने से पहले अपनी कलाइयां काटने की कोशिश की होगी।
– जानकारी के अनुसार, थाना दुगरी पुलिस ने तीन अगस्त को गली नंबर पांच भाई हिम्मत सिंह नगर दुगरी के बलराम छिब्बर के अकाउंट से रुपए निकाले जाने की शिकायत पर जांच के बाद नामालूम आरोपियों पर धोखाधड़ी, साजिश रचने और चोरी का मामला दर्ज किया था।
– इसमें शुक्रवार देर रात को रमनदीप और मुकुल को नामजद किया गया था।
– पुलिस का कहना है बीते करीब एक महीने में साइबर क्राइम की 30 वारदातें हुई हैं, जिनमें इन दोनों के अलावा पूरा गैंग शामिल है।

ये भी पढ़े: इस मुस्लिम नेता ने PM मोदी की जमकर तारीफ, कहा- नरेंद्र मोदी अल्लाह का अवतार हैं
निजी कमरे में रखा गया था, यहीं लगाया फंदा
– थाना दुगरी पुलिस का दावा है कि जांच में ऐसे सबूत मिले, जिससे पता चला कि रमनदीप और मुकुल इस फ्रॉड में शामिल हैं।
– शुक्रवार दोपहर उन्हें पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।
– जहां सीपी ने साइबर क्राइम रोकने के लिए बनाई स्पेशल टीम के एडीसीपी इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी कुलदीप शर्मा और एसीपी साउथ अमनदीप बराड़ ने दोनों से पूछताछ की।
– इसमें आरोप सही पाए जाने के बाद देर रात दोनों को मामले में नामजद कर आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किया।

पेट्रोल पंपों के लोगों से सेटिंग कर बनाते थे क्लोन एटीएम
– पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन फ्रॉड करने के लिए आरोपी पेट्रोल पंप के कारिंदों का सहारा लेते थे। आरोपी कारिंदों से सेटिंग कर डेबिट-क्रेडिट कार्ड स्वाइपिंग मशीन और कार्ड क्लोनिंग मशीन देते थे। – इसमें इस्तेमाल हुए डेबिट-क्रेडिट कार्ड का डाटा वह अपने लैपटॉप में सेव करते और बाद में इसे ब्लैंक कार्ड में डाल कर मैग्नेटिक रीडर-राइटर मशीन से कार्डों पर मैग्नेटिक स्ट्रिप लगाकर क्लोन कार्ड तैयार करते। फिर इससे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर महंगा सामान खरीद कर रि-सेल कर देते।
– इसके अलावा आरोपी अलग-अलग अकाउंट में ऑनलाइन रुपए भी ट्रांसफर करवा लेते थे। वहीं, अलग-अलग जगह एटीएम मशीन में डिवाइस फिट कर देते और खुद को बैंक मुलाजिम बताकर ट्रांजेक्शन के लिए आने वाले कस्टमर का कार्ड डिवाइस में स्वाइप कर डाटा चुरा लेते थे।
– बाद में उसी रिकॉर्ड से क्लोन कार्ड तैयार कर एटीएम से रुपए निकलवा लेते थे।
चाहे आरोपी है, नियमों के मुताबिक फिर भी महिला को परेशानी नहीं होनी चाहिए थी, इसी कारण उसे लेडीज कांस्टेबलों के साथ निजी कमरे में रखा गया था। पोस्टमार्टम में साफ हो गया है कि रमनदीप को किसी तरह का कोई टॉर्चर नहीं किया गया। मामले मजिस्ट्रियल जांच हो रही है। इसके अलावा मैंने जांच के लिए एडीसीपी-3 की ड्यूटी लगाई है। किसी की भी लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई होगी। – आरएन ढोके, पुलिस कमिश्नर