थकान को दूर करता है दालचीनी वाला दूध

कभी कभी ज़्यादा काम करने या ज़्यादा देर  तक खड़े रहने के कारन हमे बहुत ज़्यादा थकान महसूस होने लगती है. अगर आपको भी ज़्यादा थकान महसूस हो रही है या थकान के कारण आपको नींद नहीं आ रही है तो इसके लिए रात में सोने से पहले एक ग्लास दालचीनी वाले दूध का सेवन करे,एक गिलास गर्म दूध में थोड़ा सा दालचीनी का पाउडर मिलाकर पीने से अच्छी नींद आती है और थकान भी दूर हो जाती है. दालचीनी वाले दूध में भरपूर मात्रा में अमीनो ऐसिड मौजूद होता है जो दिमाग को शांत कर देता है जिससे अच्छी नींद आती है.

थकान को दूर करता है दालचीनी वाला दूध

1-स्किन और बाल के लिए दालचीनी वाला दूध बहुत फायदेमंद होता है,इसके सेवन से स्किन से जुड़ी हर समस्या से छुटकारा मिल सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में ऐंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते है जो स्किन और बालों को इंफेक्शन से बचाने का काम करते है, इसके अलावा इसके सेवन से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है.

2-कभी कभी सर्दी जुकाम के कारण गले में दर्द होने लगता है,इस समस्या से भी दालचीनी वाला दूध आपको छुटकारा दिला सकता है,इसके लिए एक बर्तन में एक गिलास दूध को डालकर गर्म होने के लिए रख दे जब ये अच्छे से उबलने लगे तो इसमें  दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा डालें और गैस को बंद कर दें. फिर इसमें शहद मिला कर छान कर पिएं. इसे पीने से आपको बहुत जल्द ही गले के दर्द और इन्फेक्शन से छुटकारा मिल जायेगा.

5-हड्डियों के लिए दालचीनी वाला दूध किसी रामबाण औषधि से कम नहीं होता है,दालचीनी के दूध में थोड़ा सा शहद मिला कर पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं.

Back to top button