रायबरेली: तो ऐसे ट्रेन की 6 बोगियां उतर गयी थी पटरी से, जिस कारण हुआ बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. ये हादसा तब हुआ जब न्यू फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन आज सुबह हरचंदपुर स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर थी और इस दौरान ही ट्रेन की छह बोगियां पटरी से उछलकर दूर जा गिरी.

एएनआई के मुताबिक इस हादसे में करीब 5 लोगों ने अपनी जान गवां दी है जबकि अन्य कई लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि हरचंदपुर स्टेशन का स्टाफ और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हैं.

सपा-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने किया ये बड़ा खुलासा…

एनडीआरएफ टीमों को मौके पर भेजा गया

#SpotVisuals from Raebareli: 5 died, several injured after 6 coaches of New Farakka Express train derailed 50 m from Harchandpur railway station this morning. NDRF teams from Lucknow and Varanasi have reached the spot. pic.twitter.com/aK1jiAuReV
— ANI UP (@ANINewsUP) October 10, 2018

लखनऊ और वाराणसी से एनडीआरएफ टीमों को मौके पर भेजा गया. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस दुर्घटना का संज्ञान लिया है. इसके साथ ही उन्होंने डीएम, एसपी, स्वास्थ्य प्राधिकरणों और एनडीआरएफ को सभी संभावित राहत और बचाव प्रदान करने के आदेश दिए हैं.

बताया जा रहा है कि मरने वालो की संख्या में अभी और भी इजाफा हो सकता है. हादसे में घायल करीब सैकड़ों यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया. इसके साथ ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

Raebareli: 5 died, several injured after 6 coaches of New Farakka Express train derailed 50 m from Harchandpur railway station this morning. More details awaited.
— ANI UP (@ANINewsUP) October 10, 2018

हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ है.जानकारी के मुताबिक न्यू फरक्का एक्सप्रेस मालदा से नई दिल्ली तक चलती है. प्रदेश सरकार ने कुछ इमरजेंसी नंबर भी प्रदान किये है जिसके करिए इस हादसे से सम्बंधित सभी जानकारियां हासिल हो सकती है.

Back to top button