#Video: तो ऐसे करें GSTR-2 ऑफलाइन पर्चेज रिटर्न फाइलिंग

नई दिल्ली : जीएसटी नेटवर्क ने GSTR-2 की पर्चेज रिटर्न फाइलिंग के लिए एक ऑफलाइन टूल लॉन्च किये जाने की जानकारी दी है. बता दें कि जीएसटी नेटवर्क नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था जीएसटी की जिम्मेदारी संभालता है.

उल्लेखनीय है कि जीएसटीएन की ओर से जारी बयान के अनुसार यह उपकरण करदाताओं को एक्सेल मे GSTR-2 के डेटा को भरने में सहयक होगा . यही नहीं यह इस डेटा को पर्चेज रजिस्टर के साथ मिलान करने में भी मदद करेगा .इससे एक्सेप्ट, रिजेक्ट या मोडिफाई जैसे प्रक्रिया को पूरा किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: सुहाना खान की केवल इस टीशर्ट की कीमत में आ जायेंगे आपके पुरे परिवार के किये साल भर के कपडे

इस बारे में जीएसटीएन के सीईओ प्रकाश कुमार ने कहा कि करदाताओं की सहूलियत के लिए नई सुविधाओं और उपकरणों को पेश किया जाता रहेगा.जीएसटीआर-2 के लिए यह नया ऑफलाइन टूल बहुत बढ़िया है.यह करदाताओं को उनके डेटा को पर्चेज डेटा के साथ मिलान करने की अनुमति भी देता है.

ये भी पढ़ें: कप्तान कोहली पर आईसीसी के नियमों का उल्‍लंघन करने का लगा ये बड़ा आरोप

मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी की नई प्रक्रिया के तहत जुलाई महीने के लिए अभी तक करीब 21 लाख व्यवसायों ने GSTR-2 फाइल कर दिया है. इसे फ़ाइल करने की विस्तारित अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है. बता दें कि करीब 47 लाख व्यवसायों ने GSTR-1 या सेल्स रिटर्न फाइल किया था, जिसे उन्हें GSTR-2 या पर्चेज रिटर्न के साथ मिलान किया जाएगा. धीरे -धीरे जीएसटी की यह नई व्यवस्था को व्यापारियों द्वारा स्वीकार कर लिया गया है.

https://youtu.be/rkcjU4H50UE

Back to top button