तो इस वजह से उर्जित पटेल दे सकते हैं RBI के गवर्नर पद से इस्तीफा, ये है 7 बड़े कारण

खबरें आ रही हैं कि आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल, रिजर्व बैंक और सरकार के बीच तकरार ज्यादा बढ़ गई है। अगर सरकार रिजर्व बैंक का सेक्शन 7 लागू करती है, तो उर्जित पटेल इस्तीफा दे सकते हैं।
रिजर्व बैंक के सेक्शन 7 के तहत सरकार को ये अधिकार है कि वो आरबीआई के गवर्नर को गंभीर और जनता के हित के मुद्दों पर काम करने के लिए निर्देश दे सकती है। इससे शेयर बाजार में काफी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। फाइनेंशियल मार्केट में सेंटिमेंट्स पहले चलते हैं और तथ्यों पर बात बाद में होती है।
कयासों से शेयर बाजार अस्थिर हो सकता है और काफी जटिलता आ सकता है। कम से कम इक्विटी में शॉर्ट टर्म में ऐसा हो सकता है। बताते चलें कि IL&FS में संक्रमण की महज अटकलों से अन्य अच्छी तरह से चलने वाली हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के स्टॉक कई सालों के निचले स्तर पर पहुंच गए थे।
बड़ा खुलासा: इस बड़ी वजह के चलते, अनुपम खेर ने FTII के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा
फिर, यह अटकलें थीं कि भारतीय रिजर्व बैंक रुपए को सपोर्ट नहीं करेगा, जिसकी वजह से भारतीय मुद्रा ऑल टाइम लो पर चली गई। अब सेक्शन 7 की बात खबरों की सुर्खियां बन रही है। सरकार और आरबीआई दोनों ने अब तक इस मामले के तथ्यों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
क्या है सेक्शन 7
सरकार ने हाल के हफ्तों में रिजर्व बैंक को पत्र भेजे हैं। ये पत्र सेक्शन7 के अधिकार के तहत भेजे गए हैं। इसमें NBFC के लिए नकदी, कमजोर बैंकों के लिए पूंजी और एसएमई को लोन जैसे मुद्दे शामिल हैं। सेक्शन 7 में कहा गया है कि सरकार रिजर्व बैंक के गवर्नर से बातचीत करने के बाद समय-समय पर जनता के हित में रिजर्व बैंक को आदेश दे सकती है।





