तो इसलिए मई में पैदा हुए लोगों में होती है खास क्वालिटी, जो उन्हें दूसरों से स्पेशल बनाती है

स्टाइल के मामले होते हैं आगे
इस महीने पैदा हुए लोगों का ड्रेसिंग सेंस कमाल का होता है। ये अपने अनोखे स्टाइलिंग की वजह से भीड़ में भी अलग नजर आ जाते हैं। इनका स्वाभाव दूसरों पर वर्चस्व हासिल करने वाला रहता है।
RAMDAN 2019 : आज रोजे के दूसरा दिन है जिसका और भी ऐसे खास महत्व के बारे में….
होते हैं जिद्दी और लापरवाह
जिन लोगों का जन्म मई माह में हुआ है उनका स्वभाव जिद्दी किस्म का रहता है। इनके लापरवाह रवैये की वजह से लोग इन्हें सनकी भी समझ लेते हैं। मई माह में पैदा हुए लोग थोड़े घमंडी होते हैं। लेकिन इनके अंदर ये खासियत होती है कि ये जिस काम को शुरू करते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये बड़े ही रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। इनका मूड कब बदल जाए इसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल होता है।
रिलेशनशिप के प्रति रहते हैं सच्चे
इस महीने जिन लोगों का जन्मदिन आता है वो अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। इन्हें अपनी सीमाएं पता होती हैं और शादी से पहले उसे लांघना ये बिल्कुल सही नहीं समझते हैं। मई महीने में जन्मे लोग बहुत सारे रिलेशनशिप में नहीं पड़ते हैं बल्कि ये एक बार जिसे अपने दिल के करीब पाते हैं उसके साथ ही अपनी पूरी जिंदगी बिताना पसंद करते हैं।
परिवार के होते हैं करीब
इस महीने में पैदा हुए लोगों का स्वभाव बहुत नरम होता है। ये अपने परिवार को प्राथमिकता देते हैं और इन्हें अपने परिवार से बहुत प्यार भी होता है। किसी को भी धोखा देने का विचार इनके मन में नहीं आता है।






