तो इसलिए इस बास्केटबॉल कोच को कोर्ट ने सुनाई 180 साल की सजा, वजह जानकर पूरी दुनिया हुई हैरान

अमेरिका के यूथ बास्केटबॉल कोच को यौन शोषण के कई अपराधों में दोषी पाए जाने के बाद 180 की सजा सुनाई गई है। अमेरिकी जिला अदालत ने 43 साल के ग्रेग स्टीफन को कई वर्षों तक 400 लड़कों के साथ यौन शोषण करने का दोषी पाया है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टीफन आईओवा ब्रैनस्टोमर्स में एलिय यूथ प्रोग्राम चलाते हैं। स्टीफन को लड़कों के कपड़े उतारते हुए होटल में और अपने दो निवासों में सोते समय कैमरे में रिकार्ड किया।

स्टीफन के वकील ने उनके लिए 20 साल की सजा की बात कही थी। वकील ने इसके पीछे दलील दी थी कि वह अब समाज के लिए खतरा नहीं हैं। उनके विरोधी वकील ने इस पर तर्क करते हुए कहा कि स्टीफन ने खुद 13 बच्चों के निजी अंगों को छूने की बात कबूल की है। वहीं, एक लड़के ने पुलिस को बताया कि, ‘वह कई वर्षो तक चुप रहा क्योंकि स्टीफन का ताल्लुक उसके कॉलेज की फुटबाल टीम से भी था।’

हमास और इजराइल में रॉकेट युद्ध 4 फलस्तीनियों की मौत, बढ़ा तनाव

जिला न्यायाधीश सीजे विलियम्स ने सजा सुनाते हुए कहा कि, ‘जो नुकसान स्टीफन ने बच्चों का किया है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती।’ स्टीफन ने कहा है कि उनको इस बात का पछतावा रहेगा कि एक कोच के तौर पर उनकी उपलब्धियों को अब नजरअंदाज किया जाएगा। इस पर विलियम्स ने कहा कि जो उन्होंने बच्चों के साथ किया है इसके लिए उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए, तभी उन्हें सही पछतावा होगा।

Back to top button