तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 131 अंक चढ़कर हुआ बंद

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी नजर आई। गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार दिन के अंत में तेजी के साथ बंद हुआ।
दिन भर के उतार चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 131.52 अंक उछलकर 34,865.10 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 40 अंकों की मजबूती के साथ 10,512.50 पर बंद हुआ।
आईटी और फार्मा शेयरों में जबरदस्त खरीदारी
बाजार में आई मजबूती की वजह आईटी और फार्मा स्टॉक्स में हुई खरीदारी रही। सबसे ज्यादा मजबूती एचसीएल इंफोसिस्टम के शेयरों में देखने को मिली। इंफोसिस के शेयरों में करीब 3 फीसद से अधिक की उछाल आई जबकि विप्रो के शेयर में 1.5 फीसद से अधिक की तेजी रही।
वहीं सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयरों में भी 1.5 फीसद से अधिक का उछाल आया। आईटी कंपनियों के अलावा फार्मा कंपनियों के काउंटर पर निवेशकों ने खरीदारी की, जिससे बाजार को बल मिला। बीएसई के फार्मा इंडेक्स में करीब 350 से अधिक अंकों की तेजी रही। फार्मा कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी ल्यूपिन, नैटको फार्मा, डॉ रेड्डीज और जुबिलैंट के शेयरों में देखने को मिली। वहीं थायरोकेयर और अल्केम के शेयर लाल निशान में बंद हुए।
सरकारी ऑफिसरों से चार गुना ज्यादा है मुकेश अम्बानी के नौकरों की तनख्वाह, तनख्वाह जान होश उड़ जायेंगे
ग्रेफाइट इंडिया में लगातार चौथे दिन अपर सर्किट
शेयरों की ताबड़तोड़ पिटाई के बीच ग्रेफाइट इंडिया ने निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दिया है। लगातार चौथे ट्रेडिंग सेशन में कंपनी के स्टॉक में अपर सर्किट लगा है। सोमवार को भी कंपनी के शेयर में 5 फीसद की उछाल के साथ अपर सर्किट लगा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी के शेयर में 5 फीसद की उछाल के साथ 959.85 पर अपर सर्किट लगा हुआ है।
ग्रेफाइट इंडिया इलेक्ट्रोड बनाने वाली कंपनी है और बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (बोफा एमएल) की तरफ से खरीदारी की सलाह दिए जाने के बाद कंपनी के शेयरों में चौतरफा खरदारी चल रही है। पिछले चार सेशंस में बीएसई के काउंटर पर किसी ने भी इस शेयर की बिकवाली नहीं की है।
तीन सालों में निवेशकों को 1100
तीन सालों में निवेशकों को 1100 फीसद अधिक का रिटर्न दे चुकी कंपनी ने पिछले एक हफ्ते में 22 फीसद का मुनाफा दिया है। इस दौरान सेंसेक्स में मामूली 0.37 फीसद की बढ़ोतरी रही।
डीमार्ट के शेयरों की पिटाई
डीमार्ट स्टोर चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर सोमवार को 7 फीसद से अधिक तक टूट गए। कंपनी के शेयरों की पिटाई से उसके बाजार पूंजीकरण में करीब 6,000 करोड़ रुपये की कमी आई है। उम्मीद से बेहतर नतीजे नहीं आने के बाद कई ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी की टार्गेट प्राइस में कटौती की है।
थोक महंगाई में इजाफा
पेट्रोल-डीजल और खाने-पीने के सामान में हुई बढ़ोतरी के बाद देश में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मंहगाई दर सितंबर में बढ़कर 5.13 फीसद हो गई है। सोमवार को जारी हुए आधिकारिक आकड़ों के अनुसार, अगस्त में थोक मंहगाई दर 4.53 फीसद थी।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सालाना आधार पर थोक महंगाई दर सितंबर 2017 में 3.14 फीसद थी। मंत्रालय ने कहा, “डब्ल्यूपीआई पर आधारित सितंबर माह की मंहगाई दर 5.13 फीसदी (तत्कालिक) रही जो अगस्त में 4.53 फीसदी थी जबकि सितंबर 2017 में यह दर 3.14 फीसदी रही।”





