तूफानी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के पास है इतने करोड़ की कुल संपत्ति, अभी जानिए
उत्तराखंड ।। भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन तूफानी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार शतक जड़ दिया। शतक जड़ने के बाद हर तरफ पृथ्वी शॉ की चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ ने मात्र 18 साल की उम्र में ही टीम इंडिया में जगह बना ली और पहले ही मैच में बेहतरीन शतक जड़ दिया।
अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक बनाकर अचानक हीरो बनने वाले पृथ्वी के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि 18 साल के छोटे से खिलाड़ी के पास कुल कितनी संपत्ति है।
वनडे क्रिकेट में अंतिम 4 ओवर में 92 रन बनाने वाली एकमात्र टीम, नाम जानकर यकीन नहीं होगा
आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ की कमाई की शुरुआत सबसे आईपीएल 2018 से हुई। आईपीएल 2018 में पृथ्वी शॉ को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 1.2 करोड़ रुपए में खरीद लिया। इसके बाद इन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने के बाद इनको टायर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी MRF ने अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया। अनुमान के मुताबिक इसके लिए इनको करीब 2 करोड़ रुपए मिले।
क्रिकेट में आने के बाद पृथ्वी शॉ मुंबई की कई छोटी-बड़ी कंपनियों के ब्रांड का प्रमोशन करते हैं। इसके अलावा उन्हें घरेलू क्रिकेट से भी अच्छा खासा पैसा मिला है। आंकड़ों के मुताबिक पृथ्वी शॉ के पास इस समय 4 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है।
फोटो- फाइल





