तुला, सिंह और मीन राशिवालें दीवाली पर पहने इस रंग के कपड़े, बरसेगा धन

सभी जानते हैं कि कुछ ही दिनों में दीवाली का पर्व आने वाला हैं। सभी दीवाली के पर्व का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी दीवाली के आने पर तैयारियों में लगे हुए हैं। लोग नए-नए कपड़े खरीद रहे हैं क्योंकि अधिकतर लोग इस दिन नए कपड़े पहनते हैं। माता लक्ष्मी के आगमन के दिन अगर राशि अनुसार कपड़ों के रंगों का चयन किया जाए तो ये बहुत ही शुभ कारक होता है। हम आपको यहां बता रहे हैं दीपावली पर आप राशि अनुसार किन रंगों के कपड़े पहनें-

-जिन लड़कों की राशि मेष, मिथुन, मकर और कुंभ है, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दीपावली पर वे गुलाबी रंग की शर्ट या टीशर्ट पहनें। इस रंग को सूर्य का प्रतीक माना जाता है और ये धन लाभ का सूचक होता है। वहीं माता लक्ष्मी को भी गुलाबी रंग बहुत प्रिय होता है।

-वृष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि वाले लड़के इस दीपावली पर सफेद रंग के कपड़े पहनें, इससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपको पूरे साल धन की कमी नहीं होगी।

-कन्या, तुला, धनु और मीन राशि के जातक इस दीपावली पर लाल रंग के परिधान पहनें, लाल रंग मंगलकारी होता है और माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है, इस शुभ रंग को दीपावली पर पहनने से आपके घर में सुख – समृद्धि का वास रहेगा।

Back to top button