ताबड़तोड हुई हत्याओं से सहमी राजधानी, भाई के चचेरे ससुर को पीट कर मार डाला

चार हत्यारोपी गिर तार, घायल की हालत ग भीर
लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज के नवीखेडा गांव में दामाद व उसके भाई के बीच शुरू हुई लड़ाई में घायल राजमिस्त्री पवन कुमार की मौत हो गयी। मारपीट में घायल दामाद समेत दो लोगों का ट्रामा सेन्टर में इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत ग भीर बनी हुई। पुलिस ने मामले में आरोपी भाई समेत चार लोगों को गिर तार कर लिया।
मचल खेड़ा गांव के बेचालाल ने अपनी बेटी संगीता रावत की शादी नबीखेड़ा गांव निवासी सुरेश रावत से की थी। रविवार रात सुरेश अपने घर के बाहर बैठा था। इसी बीच उसका सगा भाई शिवराज नशे की स्थिति में सुरेश से गाली गलौच करने लगा। सुरेश के विरोध करने पर शिवराज ने चाचा राजेन्द्र, उसके बेटों रघुराज व मंगल के साथ कुल्हाड़ी व लाठी डंडों से उस पर हमला बोल दिया। जिसमें सुरेश बुरी तरह से घायल हो गया। पत्नी संगीता ने इसकी सूचना मायके वालों को दी। चाचा पवन कुमारे, भाई दीपक, सूरज व चचेरा भाई प्रकाश समझौता कराने के लिए नबीखेड़ा गांव पहुंचे। आरोपियों ने गाड़ी से उतरते ही कुल्हाड़ी, हंसिया व लाठी डण्डों से उन पर भी पर हमला बोल दिया। जिसमें पवन, दीपक व सूरज को गंभीर चोटें आयी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उसने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पवन व सूरज की हालत ग भीर देखते ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पवन नें देर रात इलाज के दौरान ट्रामा में दम तोड़ दिया। वो पेशे से राजमिस्त्री था। सूरज व दीपक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। जबकि प्रकाश के चेहरे और हाथ में चोट है। सूरज और दीपक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। थानाध्यक्ष आनन्द शाही ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर आरोपी शिवराज, राजेन्द्र, रघुराज व मंगल के विरूद्ध आईपीसी की धारा 302, 307, 504 व 303 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिर तार कर लिया गया है।
पढे: मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ओला-उबर टैक्सी ड्राइवर
वजीरगंज में पल्लेदार की चाकू से गोदकर हत्या
राजधानी के वजीरगंज की पाण्डेयगंज चौकी के पास बदमाशों ने पल्लेदार जितेन्द्र उर्फ सुनील ठाकुर (55) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सरेराह पल्लेदार का शव पड़ा देख हडक़ प मच गया। पुलिस को भनक लगी तो वो मौके पर पहुंची। उसे अस्पताल पहुंचाया तब तक काफी देर हो चुकी थी। पाण्डेयगंज चौकी इंचार्ज जगदीश पाण्डेय ने बताया कि गल्ले का थोक कारोबार करने वाले गोपाल शुक्ला की दुकान के बाहर सडक़ पर बीती रविवार रात 55 वर्षीय व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था। वहीं पर अनाज उतार रहे ट्रक ड्राइवर विनोद द्विवेदी ने इसी सूचना पुलिस को दी। छानबीन की गयी तो मृतक की पहचान शांतिनगर इन्दिरानगर निवासी सुनील ठाकुर के रूप में हुई। वो मण्डी में पल्लेदारी करता था। फिर रात में सडक़ पर ही सो जाता था। शुरूआती छानबीन में पुलिस रंजिश के चलते हत्या किये जाने की बात बतायी है। मृतक के तन पर धारदार हथियार से किये गये हमले के कई घाव थे। हालात से पता चल रहा था कि सुनील का हमलावरों से सघर्ष हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है। मृतक के परिवार वालों के बारे में जानकारी की जा रही है लेकिन देर रात तक परिवार के किसी भी श स से स पर्क नहीं हो सका था।
युवक की हत्या कर आईआईएम रोड पर फेंका गया शव
-करीब 3 दिन पुराना है शव, नहीं हुई शिना त, सीट बेल्ट से कसा था गला, मुंह मे ठूंसा हुआ था कप?ा
लखनऊ। राजधानी के मडिय़ांव में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को आईआईएम रोड के नीचे फेंक दिया। इतना ही नहीं शव की पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने उसे पत्थरों से ढक कर आसानी से भाग निकले। गश्त का दम भरने वाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के मुंह मे कपड़ा ठूंसा हुआ था। कार की सीट बेल्ट से उसका गला कसा था। इसके अलावा शरीर पर कई जगह जाहिरा चोट के निशान थे। सूचना पाकर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इंस्पेक्टर मडिय़ांव प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे घैला ग्राम प्रधान ने घैला पुल के पास शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा गया कि शव सडक़ से करीब 30 फुट नीचे नाली में पड़ा था। शव को पत्थरों से ढका गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के गले मे कार की सीट बेल्ट कसी हुई थी, मुंह मे कपड़ा ठूंसा हुआ था। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतक के शरीर पर कत्थई कलर की टी-शर्ट और नीली जींस थी। देखने से शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा था। उसकी हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव यहां लाकर ठिकाने लगाने का कयास लगाया जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसके अलावा शव की फोटो राजधानी समेत आसपास के जिलों में भेज कर उसकी शिना त का प्रयास किया जा रहा है।
The post ताबड़तोड हुई हत्याओं से सहमी राजधानी, भाई के चचेरे ससुर को पीट कर मार डाला appeared first on .





