ताजपोशी LIVE: आज उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे वेंकैया नायडू, बापू को दी श्रद्धांजलि

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शपथ दिलाएंगे। उप-राष्ट्रपति पद की शपथ से पहले वेंकैया नायडू ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Delhi: #VicePresident designate M Venkaiah Naidu visits Raj Ghat pic.twitter.com/LC5Lu25NZb
— ANI (@ANI) 11 August 2017
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वैंकेया नायडू राष्ट्रपति भवन जाएंगे जहां उन्हें उप-राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद वहां से वह सीधे संसद भवन जाएंगे।
Delhi: #VicePresident designate M Venkaiah Naidu pays tribute to Deen Dayal Upadhaya at DDU Park pic.twitter.com/lgxuiVP6IW
— ANI (@ANI) 11 August 2017
संसद भवन जाने के बाद वे अन्य उपराष्ट्रपतियों की दीनदयाल उपाध्याय, भीमराव अंबेडकर और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
उपराष्ट्रपति ही राज्यसभा के सभापति होते हैं और शुक्रवार को वो सदन की कार्रवाई में राज्यसभा के सभापति के तौर पर सदन की कार्रवाई में हिस्सा भी लेंगे।
Delhi: #VicePresident designate M Venkaiah Naidu pays tribute to Deen Dayal Upadhaya at DDU Park pic.twitter.com/lgxuiVP6IW
— ANI (@ANI) 11 August 2017
गोपालकृष्ण गांधी से था मुकाबला
वेंकैया नायडू एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को हराकर चुनाव जीते। विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को वेंकैया नायडू ने 272 वोटों से हराया था। इस चुनाव में वेंकैया नायडू को 516 वोट मिले जबकि गोपालकृष्ण गांधी को 244 मत मिले थे। चुनाव में 785 संसद सदस्यों में से 771 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और कुल 98.21 फीसदी मतदान हुआ।
यह भी पढ़ें: अयोध्या केस: सुप्रीम कोर्ट की 3 जजों की बेंच आज से करेगी…
उप राष्ट्रपति चुनाव में संख्याबल को देखते हुए वेंकैया नायडू की जीत तय मानी जा रही थी। वह भैरों सिंह शेखावत के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि वाले दूसरे उप राष्ट्रपति बने हैं।
दरअसल शुक्रवार का दिन भाजपा और संघ के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। क्योंकि वेंकैया के शपथ के साथ ही देश के चार शीर्ष पदों राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा स्पीकर के पदों पर पहली बार भाजपा और संघ की विचारधारा से जुड़े लोग होंगे।





