तहसील प्रशासन ने गरीबों को वितरित किये कम्बल

इसौली/सुलतानपुर, 29 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। तहसील बल्दीराय के अंतर्गत आने वाली कानूनगो सर्किल के निराश्रित, असहाय व दिव्यांगों को सर्दी से निजात पाने के लिए तहसील प्रशासन ने कम्बल वितरित किये।
सरकार के आदेशानुसार ठंड से बचाव के लिए तहसील मुख्यालय को सख्त आदेश दिये है। उपजिलाधाकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि कानूनगो सर्किल बल्दीराय से चयनित निराश्रितों ठंड से बचने के कंम्बल वितरण किया गया। विभिन्न ग्राम पचांयतों से 105 लाभार्थीयों जिसमें 30 दिव्यांगों को शेष निराश्रित, गरीब व असहायों को वितरण किया गया। इसके साथ ही उन्होने बताया कि विभिन्न चौराहों पर अलाव की व्यस्था पिछले दिनों की जा चुकी है। इसी क्रम में बताया कि गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए सामाजिक संगठनों को आगें आना चाहिए। इस मौके पर तहसीलदार शैलेश चौधरी, आरएन पाल, कानूनगो देवी तिवारी, लिपिक कैलाश नाथ शुक्ल, लेखपाल संघ अध्यक्ष संतराम यादव, त्रिलोकीं मिश्र, संदीप तिवारी, बिहारी लाल समेत आदि लोग मौजूद रहें।
नीरज तिवारी

Back to top button