तमिलनाडु में GST के विरोध में होटल, रेस्तरां बंद

तमिलनाडु में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के विरोध में मंगलवार को होटल और रेस्तरां बंद है. होटल व्यवसायी 12-28 फीसदी जीएसटी लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं.

तमिलनाडु में GST के विरोध में होटल, रेस्तरां बंद

हालांकि, राज्य में छोटे और सड़क किनारे की खाने-पीने की दुकानें खुली हैं.

तमिलनाडु होटल्स एंड रेस्तरां संघ ने मंगलवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक के लिए बंद का आह्वान किया था. इस बंद को साउथ इंडिया होटल्स एंड रेस्तरां एसोसिएशन (एसआईएचआरए) ने सहयोग दिया है.

ये भी पढ़े: SBI ग्राहकों को लगा बड़ा झटका, 1 जून से इन सेवाओं के लिए वसूलेगा एक्‍स्‍ट्रा चार्ज

एक गृहिणी जे.नित्या ने आईएएनएस को बताया, “हम होटलों की हड़ताल की वजह से तंजावुर से पुडुचेरी गए.”

इससे पहले जारी बयान में एसआईएचआरए ने कहा कि हॉस्पिटैलिटी और होटल उद्योग को 2009 से आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है.

आपको बता दे कि केंद्र सरकार ने जीएसटी को एक जुलाई से लागू करने की योजना है. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में टीवी, एसी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और एरेटेड ड्रिंक्स जैसे उत्पाद महंगे होंगे, जबकि स्मार्टफोन, छोटी कारें तथा रोजमर्रा के इस्तेमाल के उत्पाद सस्ते होंगे.

फिलहाल नॉन एसी रेस्तरां पर 12.5 से 20 प्रतिशत का राज्य वैट लगता है. वहीं एसी रेस्तरांओं पर राज्य वैट के अलावा छह प्रतिशत का सेवा कर लगता है. जीएसटी व्यवस्था में नॉन एसी और बिना शराब लाइसेंस वाले रेस्तरांओं पर 12 प्रतिशत की दर से कर लगेगा. वहीं एसी और शराब लाइसेंस वाले रेस्तरांओं पर 18 प्रतिशत कर लगेगा. पांच सितारा या उससे अधिक के रेस्तरांओं पर 28 प्रतिशत कर लगेगा.

Back to top button