तनुश्री के बाद अब इस अभिनेत्री ने किया खुलासा, बोली- ब्रा पहनने को किया मजबूर फिर दर्द में…
नई दिल्ली ।। बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता इन दिनों अपने बयान को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही है। दरअसल, तनुश्री ने एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद अब कई स्टार्स अपनी-अपनी राय दे रहे है। एेसे में एक्ट्रेस सपना पब्बी ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया है। तनुश्री के बाद शोषण को लेकर अपना एक्सपीरियंस साझा करने वाली इस अभिनेत्री का नाम है सपना पब्बी। सपना ने तनुश्री के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में सपना ने अपने साथ हुई एक ऐसी ही दर्द भरी घटना का जिक्र किया है।
सपना की आपबीती बताते हुए कहा कि मुझे एक घटना याद है जब मुझे एक गाने के लिए बिकिनी पहननी थी। गाने की शूटिंग के ट्रायल के दौरान मैंने अपनी स्टाइलिस्ट से कहा था कि इस अंडरवायर्ड ब्रा से वायर हटा दे क्योंकि इसे पहनकर सात घंटे तक शूटिंग करना उनके लिए बेहद दर्दभरा हो सकता है। लेकिन मुझे बिना ऑल्ट्रेशन किए उसी बिकिनी में शूटिंग करने के लिए मजबूर कर दिया गया। मैंने उस समय चुपचाप काम कर लिया क्योंकि मुझे इस बात का डर था कि कहीं मुझे काम से ना हटा दिया जाए।
पढ़िए- अभिनेत्री आलिया भट्ट से संबंध को लेकर पहली बार बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा, कहा- मैंने और आलिया…
शूटिंग के अगले दिन जब मैं उठी तो मुझे बहुत खतरनाक चेस्ट पेन हो रहा था। जब मैनें इसके बारे में प्रोड्यूसर्स को बताया तो उन्होंने उल्टे मेरे ऊपर ही सवाल उठा दिये। प्रोड्यूसर्स ने कहा कि तुम्हारे साथ काम करना काफी मुश्किल हो रहा है क्योंकि तुम बहुत नखरे करने लगी हो। मुझसे कहा गया कि वो सिर्फ एक ब्रा है और वहां मौजूद मेरे डायरेक्ट और प्रोड्यूसर हंसने लगे।
मुझे महसूस हो गया कि प्रोड्यूसर्स ही नहीं मेरी स्टाइलिस्ट भी यही सोच रही थी कि मैं नाटक कर रही हूं और प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के साथ हंस रही थी। मैं समझ सकती हूं कि शायद वह भी अपनी आवाज उठाने से डर रही थी। उस लड़की ने उस दिन मेरी मदद नहीं की। लेकिन चलिए अब हम एक दूसरे को अकेले नहीं छोड़ते। जब भी किसी महिला के साथ गलत होता है तो हम उसके लिए आवाज उठानी चाहिए।
फोटो- फाइल





