ड्रायर में बर्फ के टुकड़े डालकर कपड़ें सुखाती है ये महिला, वजह जानकर पूरी दुनिया हुई हैरान…

सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ना किसी व्यक्ति के अजीबोगरीब कारनामे की चर्चा होती ही रहती है. आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बता रहे है जिसके कारनामे के बारे में जानने के बाद आप भी वो ही काम करने लग जाएंगे. हाल ही में एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपने पडोसी से जुड़ा एक वाकया शेयर किया है.
महिला का नाम स्टैला है और उन्होंने बताया कि उसकी पड़ोसी एक दिन वॉश एरिया में वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी. इसके बाद उन्होंने कपड़े सुखाने के लिए उसी ड्रायर में कपड़ों के साथ बर्फ के तीन टुकड़े भी डाल दिए. महिला ने कई दिनों तक अपने पडोसी को ये ही काम करते हुए देखा और फिर एक दिन उसने इसकी वजह पूछी तो उसे उसकी बातें सुनकर यकीन नहीं हुआ. पडोसी महिला ने इस बारे में बताया कि, ‘हम हर दिन ढेर सारे कपड़े धोते हैं. इसके बाद उन्हें सुखाते हैं और फिर आयरन करके वार्डरोब में रखते हैं. इस पूरी प्रोसस में हमें सारा दिन लग जाता है. लेकिन इन बर्फ के टुकड़ों ने उसकी आयरन की प्रॉब्लम का सॉल्व कर दी है.’
इस सुअर के लिए इस हसीना ने बॉयफ्रेंड को छोड़ा और लौटाई इतने लाख की रिंग, वजह जानकर आप भी रह जाएगे सन्न…
पड़ोसी ने महिला को ये भी बताया कि, ‘वो कपड़े धोने के बाद उसे वॉशिंग मशीन के ड्रायर में सुखाने के बाद उसमें सिलवटें रह जाती हैं. जिसके बाद उन्हें अच्छे से आयरन करना पड़ता है। लेकिन बर्फ की वजह से कपड़ों पर सिलवटें नहीं आती और उन पर आयरन करने की जरूरत नहीं पड़ती.’ उन्होंने इस बारे में बताया कि कपड़ें ड्राई करते समय उसमे ढेर सारी बर्फ डाल देनी चाहिए. इसके बाद जब ड्रायर से गर्म हवा निकलती है तो बर्फ तेजी से पिघलती है और ऐसे में वो स्टीम भी पैदा करती है. इसी स्टीम की वजह से कपड़ों की सिकुड़न ठीक हो जाती है और फिर उसमे प्रेस करने की जरुरत नहीं पड़ती है.





