ड्राई स्किन की समस्या को दूर करता है अरंडी का तेल

केस्टर ऑइल जिसे आम भाषा में अरंडी का तेल कहा जाता है हमारी सेहत और स्किन दोनों के लिए ही बहुत फायदेमंद होता है.ये छूने में हल्का चिपचिपा होता है.बालों के लिए कॉस्टर आयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है.इसके इस्तेमाल से बालों के झड़ने, नए बालों के बढ़ने और डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.इसके अलावा ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने में भी कॉस्टर आयल बहुत सहायक होता है.आज हम आपको बताने जा रहे है की कैसे कॉस्टर आयल के इस्तेमाल से आप ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पा सकते है.ड्राई स्किन की समस्या को दूर करता है अरंडी का तेल

1-अगर आपकी स्किन ड्राई हैतो आपके लिए कॉस्टर आयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.आप चाहे तो कॉस्टर आयल को बिना कुछ मिलाये ही सीधे अपनी स्किन पर लगा सकते है.और साथ ही इसे  फेस पैक में भी मिलाकर लगा सकते है.

ये भी पढ़े: 2019 में नही! इसी साल होंगे लोकसभा चुनाव, पीएम मोदी ने की तैयारी…!

2-ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने के लिए कॉस्टर ऑइल को थोड़े से नारियल तेल में मिला ले,और अपने चेहरे पर लगाएं,फिर आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे से धो लें.

3-अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इससे छुटकारा पाने के लिए एक अंडे को फोड़कर उसका पीला हिस्सा एक कटोरी में निकाल ले.अब इसमें थोड़ा सा कास्टर ऑयल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले.आपका फेस पैक तैयार है.अब इसेइसे अपने चेहरे पर लगाएं,जब ये अच्छे से सूख जाये तो अपने चेहरे को ठन्डे पानी धो लें, इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपकी ड्राई स्किन की समस्या दूर हो जाएगी.

 

Back to top button