लुधियाना.एससीडीगवर्नमेंट कॉलेज स्थित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के बाहर लग रहे जाम की शिकायत से परेशान ट्रैफिक पुलिस ने डीटीओ से पार्किंग का इंतजाम करने को कहा है। इस बारे में एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह ने डीटीओ लवजीत कलसी को लेटर लिखा है।
हालांकि लेटर लिखे दो महीने बीत गए लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मुद्दा डीसी प्रदीप अग्रवाल के साथ हुई मीटिंग में भी उठ चुका है। एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वो इस बारे में डीटीओ से भी मिले थे। जहां डीटीओ ने कहा कि ट्रैक पर मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने के लिए चंडीगढ़ में सीनियर अफसरों को लेटर भेजा जा चुका है। जल्द ही इसका हल निकाला जाएगा।
बता दें कि पंजाब सरकार ने जब यह ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक बनाए तो यह ध्यान नहीं रखा कि जो लोग यहां टेस्ट देने आएंगे, उनकी गाड़ियां कहां पार्क होंगी। वहीं, ड्राइविंग टेस्ट के लिए लोगों को अपनी गाड़ी लानी ही पड़ती है, ऐसे में लोग ट्रैक के बाहर ही गाड़ी पार्क कर देते हैं। जिससे वहां ट्रैफिक जाम लग जाता है। ऐसे में वहां से गुजरने वाले लोगों को जाम में फंसने के साथ एक्सीडेंट का भी खतरा बना रहा है। मैंने इस बारे में हेड ऑफिस रिपोर्ट भेज दी थी
ड्राइविंगट्रैक पर पार्किंग की व्यवस्था के लिए पीडब्ल्यूडी ने 32 लाख का एस्टीमेट तैयार किया था। जिसे अप्रूवल के लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को भेजा जा चुका है। मैंने इस बारे में हेड ऑफिस को रिपोर्ट भेज दी थी। -लवजीत कलसी, डीटीओ।