डोनाल्ड ट्रम्प पर फायर बम से किया गया हमला, हिलेरी पर लगे आरोप

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प पर फायर बम से हमला किया गया है। इस हमले के आरोप डेमोक्रेटिक पार्टी के तरफ राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन पर लगे है। नार्थ कैरोलिना स्थित रिपब्लिकन पार्टी के एक कार्यालय पर फायरबम से हमला किया गया है। डोनाल्ड ट्रम्प पर फायर बम से किया गया हमला, हिलेरी पर लगे आरोप

राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले के लिए ‘हिलेरी क्लिंटन का प्रतिनिधित्व करने वाले जानवरों’ को जिम्मेदार ठहराया है। उनकी यह टिप्पणी तब भी आई है जब डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने भी इस घटना की निंदा की है। 

106458-trumpपुलिस ने बताया कि डेमोक्रेटिक पार्टी की वर्चस्व वाली आरेंज काउंटी में स्थित रिपब्लिकन पार्टी के दफ्तर में शनिवार को खिड़की के रास्ते फायर बम फेंका गया। इस घटना में कुछ फर्नीचर और प्रचार वाले पोस्टर जल गए लेकिन इससे किसी को कोई चोट नहीं लगी।

हिलेरी क्लिंटन ने भी इस घटना की निंदा की है और इसे डरावना और अस्वीकार्य बताया है। उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि सब सुरक्षित हैं। लेकिन ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस घटना के लिए हिलेरी क्लिंटन और डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वालों’ को जिम्मेदार ठहराया है।

Back to top button