डॉनल्ड ट्रंप ने फ्रांस की फर्स्ट लेडी को कहा- आपका शेप कितना बेहतरीन है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर महिलाओं पर टिप्पणी कर चर्चा में रहते है. फ्रांस के दौरे पर गए ट्रंप ने फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिजीट मैक्रों पर टिप्पणी की.

ट्रंप ने ब्रिजीट से कहा, ‘क्या आप जानती हैं, आपकी शेप कितनी बेहतरीन है. इतना बोलकर वो इमैनुअल मैक्रों की तरफ मुड़े और उन्होंने टिप्पणी की इनकी फिजिकल शेप अच्छी है. खूबसूरत, आपको नहीं लगता कि ये बहुत सुंदर है?
मेलानिया ट्रंप के साथ दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति ने फर्स्ट लेडी ब्रिजीट मैक्रों के दोनों गालों पर पैरिस स्टाइल में किस किया. ट्रंप काफी देर तक उनके दोनों हाथ पकड़कर खड़े रहे. हालांकि जिस वक्त डॉनल्ड ट्रंप फ्रांस की फर्स्ट लेडी के फिगर की तारीफ कर रहे थे, उस दौरान उनकी पत्नी मेलानिया भी पास ही खड़ी थीं.
बता दें कि फ्रांस के दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति अपने फ्रांस के अपने समकक्ष इमैनुअल मैक्रों से द्विपक्षीय वार्ता की और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इससे पहले इमैनुअल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजीट मैक्रों ने ट्रंप का वेलकम किया.
पहले भी की महिलाओं पर टिप्पणी
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने लियो वरदकर को आयरलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई देने के लिए फोन किया था. वहां उन्होंने कुछ पत्रकारों को ट्रंप और वरदकर के इस फोन वार्ता को कवर करने बुलाया गया था.





