डेबिट कार्ड से पेमेंट करते समय ये बाते ध्यान रखे…

एक वायरस है जो आपके मोबाइल में घुस कर आपका पर्सनल डाटा चुरा सकता है. यह है मालिशियस सॉफ्टवेर है. इसलिए यह जरूरी है की आप इन्टरनेट की चाहत में किसी भी अनजान नेटवर्क से अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट न करे.नोटबंदी के बाद से कैशलेस पेमेंट को लगातार बढ़ावा मिलता जा रहा है. सरकार भी इस बात को लगातार बोल रही है की ज्यादा से ज्यादा कैशलेस पेमेंट का उपयोग करे. इसलिए अब लोग स्मार्टफोन और डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने में सुरक्षित महसूस करते है लेकिन आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बहूत जरूरी है जिससे आप अपने कार्ड को हैक होने या खो जाने पर भी अपना पैसा बचा सकते है.
कई लोग यह समझते है की एटीएम में पिनकोड लिखना जरूरी है तो ऐसा बिलकुल नहीं है एटीएम का पिन कोड आपको याद होना जरूरी है. साथ ही कभी भी किसी अनजान कॉल में अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी ना शेयर करे.डेबिट कार्ड से पेमेंट करते समय यह ध्यान रखे की कोई आपका पिन कोड सेव ना करे इसलिए छुपा कर करे.





