डिवाइडर पार कर ट्रक में जा घुसी बेकाबू कार, स्टेयरिंग में यूं फंसे रहा शख्स्र

  • उदयपुर.गोमती फोरलेन स्थित नेगड़िया के पास मोड़ पर नाथद्वारा से तेज रफ्तार से आती कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के डिवाइडर से टकराते हुए उछलकर फोरलेन के दूसरी तरफ जाकर सामने से आते ट्रक में घुस गई। हादसे में उदयपुर के कॉमर्स कॉलेज के दो छात्रों की मौत हो गई। बीएन गल्र्स कॉलेज कांकरोली की छात्रा सहित उदयपुर वाणिज्य कॉलेज के 4 छात्र गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद क्रेन पहुंचने में पौन घंटा लग गया। इस कारण कार में स्टेयरिंग पर फंसे छात्र की कराहते हुए मौत हो गई। लोगों को कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।डिवाइडर पार कर ट्रक में जा घुसी बेकाबू कार, स्टेयरिंग में यूं फंसे रहा शख्स्र
    पुलिस के मुुताबिक, हादसे में जालोर का रहने वाला कार ड्राइवर उदयपुर वाणिज्य कॉलेज के छात्र विकास (22) पुत्र भरतकुमार राजपुरोहित फतहनगर (उदयपुर) निवासी शक्तिसिंह (22) पुत्र गजेन्द्रसिंह की मौत हो गई। कार में सवार तुर्किया खेड़ा बनेड़िया निवासी बीएन गल्र्स कॉलेज कांकरोली की छात्रा राजकुंवर (20) पुत्री श्यामसिंह भाटी, मावली निवासी उदयपुर वाणिज्य कॉलेज के छात्र राजेश सालवी (22) पुत्र बाबूलाल सालवी, बागली जालोर निवासी महावीरसिंह (19) पुत्र लक्ष्मणसिंह कोटड़ी अरनोद जिला प्रतापगढ़ निवासी प्रीतमसिंह (23) पुत्र महेंद्रसिंह शक्तावत घायल हो गए। कार चला रहे विकास ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
    – शक्ति सिंह की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर हेड कांस्टेबल देवीलाल, दिनेश कुमावत मौके पर पहुंचे और कार में दबे घायलों को ग्रामीणों की मदद से निकाल कर निजी अस्पताल ले गए। गंभीर घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे में फंसे चालक विकास को आधा घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से निकाला गया।
    – सभी छात्र उदयपुर कॉमर्स कॉलेज में अध्ययनरत थे। सभी कार में कांकरोली आए थे। वहीं बीएन कॉलेज की छात्रा राजकंवर को लेकर उदयपुर जा रहे थे। सभी घायल बेसुध होने के कारण हालांकि अधिकारिक पता नहीं चल पाया है कि छात्र राजसमंद क्यों आए और कहा जा रहे थे।
    – वहीं छात्रा के परिजनों ने बताया कि राजकंवर सुबह स्कूटी लेकर कॉलेज जाने का कहकर लिए निकली थी, लेकिन यहां छात्रों के साथ कैसे आई जानकारी नहीं मिल पाई हैं। होश में आने के बाद ही जानकारी हो पाएगी।
Back to top button