डिलीवरी के बाद महिला को घर छोड़ने गए टैक्सी चालक ने ली ~1 हजार बधाई

  • पठानकोट. सिविल अस्पताल में डिलीवरी के बाद छुट्टी मिलने पर घर तक फ्री पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा लगाई गई टैक्सी के चालक ने बधाई के तौर पर एक हजार रुपए ले लिए। महिला के दो बेटियां होने पर वह उसे घर छोड़ने गया था। इसकी शिकायत एसएमओ डा.भूपिंद्र के पास पहुंची तो चालक ने एक हजार रुपए वापस कर दिए।
    डिलीवरी के बाद महिला को घर छोड़ने गए टैक्सी चालक ने ली ~1 हजार बधाई
    हिमाचल की नूरपुर तहसील के गांव जंडियाल की रहने वाली बानो ने शिकायत में बताया कि उसकी बहु सलीमा प्रसव पीड़ा के चलते चार दिन पहले अस्पताल भर्ती थी। बहु ने दो बच्चियों को एक साथ जन्म दिया। सिविल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें घर तक फ्री पहुंचाने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस करवाकर दी गई। उन्हें बताया गया कि टैक्सी चालक को किराया नहीं देना है।
    इसके बावजूद टैक्सी चालक ने घर तक पहुंचाने के बाद उनसे बधाई के तौर पर एक हजार रुपए ले लिए। एसएमओ डा.भूपिंद्र सिंह के ध्यान में मामला आने के बाद महिला की शिकायत पर टैक्सी चालक को बुलाया गया और डांट फटकार लगाने पर चालक ने उसने महिला को एक हजार रुपए वापिस लौटाए। एसएमओ डा. भूपिन्द्र सिंह का कहना है कि सिविल अस्पताल में जच्चा-बच्चा के उपचार से लेकर घर तक निशुल्क छोड़ने की जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की है। प्राईवेट चालक की इस हरकत पर वार्निंग दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि डिलीवरी केस के बाद किसी कर्मी टैक्सी चालक को पैसे दें।
     
     
Back to top button