तो डिप्रेशन से उबारने के लिए अपनाएं ये बेजोड़ उपाय

हेल्थ डेस्क: डिप्रेशन और तनाव इंसान की ज़िन्दगी को जहनुम बना देते हैं. अगर आप या आपके आसपास कोई  डिप्रेशन और तनाव के शिकार हैं? एक नई स्टडी की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी और वर्कआउट करने से आपका मूड तो अच्छा होता ही है साथ इससे आपके मानसिक रोग में भी सुधार आता है.तो डिप्रेशन से उबारने के लिए अपनाएं ये बेजोड़ उपाय
ये स्टडी मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा की गई है. जिसमें यह बात सामने निकलर आई है कि अगर कोई डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति एक्सरसाइज करता है तो उसका डिप्रेस्ड मूड एक अच्छे मूड में बदल जाता है. इसलिए शोधकर्ताओं ने डिप्रेशन से पीड़ित लोगों को अपना एक समय निर्धारित करके रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें: अगर चाहते हैं झड़ते बालो को रोकना, तो ये है बेहद असरदार नुस्खा!

मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर कैरल जैनी के अनुसार हफ्ते में लगातार 5 दिन तक कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करने से शरीर और दिमाग दोनों हेल्दी रहते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि एक्सरसाइज करने से डिप्रेशन और चिंता कम होती है.
यह स्टडी 295 मानसिक रोग से पीड़ित लोगों पर की गई है. नतीजों में पाया गया है कि 80 फासदी से ज्यादा लोग इस बात से सहमत थे कि एक्सरसाइज करने से उनकी चिंता और तनाव दोनों ही कम हुएं हैं.
कैरल जैनी ने यह भी बताया है कि मानसिक चिकित्सा केंद्र में फिजिकल एक्टिविटी प्रोग्राम शुरू करके मानिस रोगियों के मरीजों की सेहत में जल्दी सुधार लाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: अब UP स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों पर उठाया बड़ा कदम, लगेगा परमानेंट ताला

यह स्टडी जेनरल हॉस्पिटल साइकेट्री जर्नल में प्रकाशित हुई है. इस स्टडी की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि स्टडी के दौरान लगभग आधे से ज्यादा मरीजों के मूड में एक्सरसाइज करने से सुधार आया है.
Back to top button