ठंडे पड़े अन्ना के तेवर, भूख हड़ताल की रद्द

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मंगलवार को मोदी सरकार के खिलाफ किए जाने वाली अपनी भूख हड़ताल को रद्द कर दिया है। हालांकि कुछ दिनों पहले अन्ना हजारे ने ऐलान किया था कि लोकपाल बिल और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भूख हड़ताल करेंगे। वहीं उन्होंने इस भूख हड़ताल को रद्द कर दिया।
दरअसल मंगलवार को अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के मंत्री ​गिरीश महाजन से बात करके अपनी हड़ताल को रद्द किया है। उनका कहना है कि मोदी सरकार ने लोकपाल को लागू करने की तरफ पॉजिटिव अप्रोच के साथ काम किया है,उन्होंने इसके लिए सर्च कमेटी भी बनाई है। इसके अलावा किसानों के मुद्दे पर अन्ना ने कहा कि सरकार की ओर से एमएसपी बढ़ाकर इस तरफ कदम बढ़ा दिए गए हैं।
via
आपको बता दें कि अभी हाल ही में मोदी सरकार ने लोकपाल के गठन की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सर्च कमेटी का गठन किया था. यही कारण रहा कि अन्ना हजारे ने अपनी भूख हड़ताल रद्द कर दी।
गौरतलब है कि हजारे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि पिछले चार साल में सरकार टाल-मटोल का रवैया अपनाती रही और लोकपाल या लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की।

Back to top button